नई दिल्ली. देश की आर्थिक विकास दर को बढ़ाने में किसान, कृषि और पशुओं का बड़ा योगदान है. मगर, पशुओं की देखरेख करने के लिए देश के सभी राज्यों में पशुचिकित्सकों की बहुत कमी है. इस कमी के कारण पशुओं को ठीक इलाज नहीं मिल पा रहा है. जब समय पर ठीक इलाज न मिलने के कारण पशुओं की मौत भी हो रही है. देश में पशुचिकित्सकों की कमी को देखते हुए भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से लोकसभा की कार्रवाई के दौरान छह फरवरी-2024 प्रश्नकाल को विनोद कुमार सोनकर, राजा अमरेश नाईक, डॉ. सुकांत मजूमार और भोला सिंह ने सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि क्या मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री यह बताएं कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित देश में पशुओं की संख्या के अनुपात में पशुचिककत्सा कितनी कमी है. इसका ब्योरा क्या है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने तीनों सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए देशभर के राज्यों का एक सूची बनाकर ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसमें आंकड़े बहुत चौंकाने वाले है. हालात ये हैं कि हजारों पशुओं पर एक-एक चिकित्सक है. यही वजह है कि पशुओं को समय पर ठीक इलाज नहीं मिल रहा.
प्रत्येक 27 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पशुचिकित्सा दिवस मनाया जाता है. सरकारें भले ही कुछ भी दावा करती हों लेकिन संसद के पटल पर रखे गए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. देश में करोड़ों की संख्या में पशु हैं लेकिन इनका इलाज करने के लिए पशुचिकित्सक नहीं. ये हम नहीं भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय पशुपालन और डेयरी विभाग मंत्री पुरषोत्तम रूपाला से लोकसभा की कार्रवाई के दौरान छह फरवरी-2024 प्रश्नकाल को विनोद कुमार सोनकर, राजा अमरेश नाईक, डॉ. सुकांत मजूमार और भोला सिंह ने सवाल पूछे.इसमें आंकड़े निकल आए वे बहुत चौंकाने वाले हैं.
| S.NO | कंट्री का नाम | पशु | पशु चिकित्सक | अनुपात |
| 1 | अंडमान और निकोबार | 145394 | 59 | 2464 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 34067617 | 5324 | 6399 |
| 3 | अरुणाचल प्रदेश | 1161428 | 232 | 5006 |
| 4 | असम | 18092201 | 3154 | 5736 |
| 5 | बिहार | 36540820 | 3464 | 10549 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | 15872302 | 1215 | 13064 |
| 7 | चंडीगढ़ | 26690 | 13 | 2076 |
| 8 | दादरा नगर हबेली और दमन और द्वीप | 51688 | 5 | 13064 |
| 9 | दिल्ली | 360397 | 466 | 773 |
| 10 | गोआ | 132406 | 222 | 596 |
| 11 | गुजरात | 26893274 | 4447 | 6048 |
| 12 | हरियाणा | 7046091 | 2372 | 2971 |
| 13 | हिमाचल प्रदेश | 4412846 | 1402 | 3148 |
| 14 | झारखंड | 23614545 | 927 | 25474 |
| 15 | कर्नाटक | 29013412 | 4786 | 6062 |
| 16 | केरल | 2908657 | 5172 | 562 |
| 17 | लक्ष्यदीप | 45697 | 34 | 1344 |
| 18 | मध्य प्रदेश | 40637375 | 3039 | 13372 |
| 19 | महाराष्ट्र | 33079818 | 10570 | 3130 |
| 20 | मणिपुर | 550719 | 561 | 982 |
| 21 | मेघालय | 2039103 | 433 | 4709 |
| 22 | मिजोरम | 359704 | 351 | 1025 |
| 23 | नागालैंड | 553803 | 350 | 1582 |
| 24 | ओडिशा | 18170309 | 2791 | 6510 |
| 25 | पुडुचरी | 151368 | 535 | 283 |
| 26 | पंजाब | 7050355 | 4285 | 1645 |
| 27 | राजस्थान | 56800945 | 4853 | 11704 |
| 28 | सिक्किम | 274332 | 199 | 1379 |
| 29 | तमिलनाडु | 24500621 | 6245 | 3923 |
| 30 | त्रिपुरा | 1317892 | 451 | 2922 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | 68012945 | 6907 | 9847 |
| 32 | उत्तराखंड | 4427089 | 1156 | 3830 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | 37483238 | 2661 | 14086 |
| 34 | तेलंगाना | 32640639 | 2124 | 15368 |
| 35 | जम्मू और कश्मीर | 8325324 | 1057 | 7856 |
| 36 | लद्दाख | 76 7941 |












