नई दिल्ली. बिहार सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई काम रह रही है. हाल ही में पशुपालकों की समस्याओं के निदान के लिए सरकार की तरफ से टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. जिसपर कॉल करके पशुपालक अपनी तमाम समस्याओं का हल जान सकेंगे. सरकार की ओर से जारी किए गए नंबर के जरिए पशु के बीमार या घायल होने पर उसके इलाज के लिए जरूर टिप्स जान सकेंगे. वहीं दूध के भुगतान आदि की भी जानकारी मिल सकेगी. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से पहले से ही पशुपालकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 जारी किया जा चुका है. जिसका फायदा पशुपालक उठाते हैं.
असल में बिहार सरकार राज्य के दूध, सब्जी और मछली को अब केवल स्थानीय बाजार तक सीमित रखने के बजाय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है. इसी दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पिछले दिनों पटना में डेयरी, मत्स्य और पशुपालन क्षेत्र उसे जुड़ी कई येजनाओं का शुभारंभ किया था.
दूध उत्पादकों को ट्रांसफर हुई बकाया राशि
इसी कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट अकाउंट ट्रांसफर (डीएटी) के माध्यम से राज्य की 5,832 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों को उनकी बकाया राशि भी दी गई थी.
दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों से जुड़े 1,06,063 किसानों के बैंक खातों में 68 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी.
यह भुगतान 1.46 करोड़ लीटर दूध की आपूर्ति के एवज में सरकार की ओर से किया गया था.
वहीं मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित कॉल सेंटर सुधा संपर्क का उद्घाटन भी किया था. जिसके तहत दूध उत्पादकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18003456199 जारी किया गया था.
सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध संग्रह करना है. इसके लिए प्रत्येक गांव में दूध उत्पादक सहयोग समिति गठित करने की योजना है.
अप्रैल से शितंबर 2026 के बीच 4,804 नई समितियां बनाई गई है और राज्य में कुल 33,897 समितियां सक्रिय हैं.
मुख्यमंत्री ने पटना के जैविक उद्यान में सुधा कैफेटेरिया एवं सब्जी दुकान तथा मीठापुर में फ्रेश कैच कियोस्क और सुधा पार्लर का उद्घाटन किया.
उन्होंने कहा कि सुधा को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है.
असम के तेजपुर में प्रतिदिन 20 हजार लीटर क्षमता की इकाई शुरु हो चुकी है, जबकि असम और कोलकाता में नई उकक्ष्यां स्थापित करने की योजना है.
कार्यक्रम में किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बैंक खातों में भुगतान, डिजिटल निगरानी और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया है.












Leave a comment