Home पशुपालन Goat Farming: बीटल बकरियों की जेनेटिक क्वालिटी में सुधार के लिए प्रजनन झुंड तैयार किया जाएगा
पशुपालन

Goat Farming: बीटल बकरियों की जेनेटिक क्वालिटी में सुधार के लिए प्रजनन झुंड तैयार किया जाएगा

बीटल बकरी को देखते एक्सपर्ट.

नई दिल्ली. सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च ऑन गोट्स (ICAR-CIRG) के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. एम.के. सिंह ने ‘ऑल इंडिया कोऑर्डिनेटेड रिसर्च प्रोजेक्ट (AICRP) ऑन गोट इम्प्रूवमेंट’ के तहत चलाए जा रहे ‘बीटल बकरी विकास कार्यक्रम’ की प्रगति का जायजा लिया. इसके लिए उन्होंने तलवाड़ा स्थित रीजनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (RRTC) की बीटल बकरी फील्ड इकाइयों का दौरा किया. इस दौरान बीटल बकरी विकास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किसानों और प्रोजेक्ट टीम के साथ बातचीत भी की और जरूरी बातचीत की.

डॉ. एम.के. सिंह ने फील्ड इकाइयों में ‘मल्टीप्लायर फ्लॉक्स’ (प्रजनन झुंड) तैयार करने का सुझाव दिया, ताकि बेहतर नस्ल के पशु तैयार किए जा सकें और उन्हें अन्य किसानों के बीच बांटा जा सके. उन्होंने कहा कि इससे किसानों के पास बेहतर उत्पादन करने वाली बकरियां होंगी. ​इससे उन्हें फायदा मिलेगा.

बकरियों की संख्या बढ़ाने में मिलेगी मदद
उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से प्रोजेक्ट वाले इलाके में बीतल बकरियों की आनुवंशिक गुणवत्ता (जेनेटिक क्वालिटी) में सुधार लाने और उनकी संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसानों को अपने मौजूदा फार्म के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को अपग्रेड करने की जरूरत है.

साथ ही बेहतर बनाने के लिए उचित सहायता दी जानी चाहिए, ताकि बकरियों के रहने की जगह और उनके समग्र प्रबंधन की स्थितियों में सुधार हो सके.

बता दें कि पिछले दिनों लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी ने “पंजाब में बीटल बकरी नस्ल में सुधार के लिए रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई थी.

वहां आयोजित कार्यक्र में वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और प्रगतिशील बकरी पालकों ने पंजाब की देसी बीटल बकरी नस्ल के संरक्षण और सुधार की रणनीतियों पर चर्चा की थी.

उस दौरान बीटल नस्ल की वर्तमान स्थिति, विशेषताओं और चुनौतियों, वेटरनरी यूनिवर्सिटी में आनुवंशिक सुधार और ‘स्टॉल-फीडिंग’ (बाड़े में रखकर खिलाने) के तरीकों से मिले अनुभवों को साझा किया गया था.

साथ ही प्रजनन उद्देश्यों और चयन के मानदंडों; तथा किसानों के बीच आनुवंशिक सुधार की रणनीतियों पर बात की गई. थी.

विशेषज्ञों ने बकरी के वीर्य के संरक्षण, एकीकृत बकरी पालन, बीमारियों की रोकथाम, जैव-सुरक्षा, आर्थिक व्यवहार्यता, बिक्री रणनीतियों, बकरी पालन के लिए नीतिगत समर्थन और बकरी पालकों के लिए आजीविका के अवसरों पर भी चर्चा की थी.

एक्सपर्ट ने कहा था कि पंजाब के पशुधन क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका को टिकाऊ बनाने के लिए बीटल बकरी नस्ल का संरक्षण और आनुवंशिक सुधार बहुत जरूरी है.

साथ ही किसानों के अनुकूल तकनीकें विकसित करने, बाजार तक पहुंच मजबूत करने और वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व पर भी जोर दिया था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Goshala: 26 करोड़ के खर्च से बनी गौशाला में 500 गोवंश का संरक्षण शुरू, 10 हजार की है क्षमता

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह गौशाला गोवर्धन पर्वत...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: मध्य प्रदेश में तैयार होगी उच्च नस्ल की बछिया, 300 करोड़ रुपए होगा खर्च

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में हर साल उच्च नस्ल की बछिया तैयार...

livestock animal news
पशुपालन

Dairy: डेयरी पशुओं के लिए शेड बनाने में चार बातों का रखें ध्यान, ठंड से बचाव के लिए ये काम करें

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं के लिए शेड जरूरी है. क्योंकि इससे पशुओं...