Home डेयरी Dairy News: सिक्किम में स्वदेशी पशु नस्लों का होगा संरक्षण, सहकारी समितियां होंगी मजबूत
डेयरी

Dairy News: सिक्किम में स्वदेशी पशु नस्लों का होगा संरक्षण, सहकारी समितियां होंगी मजबूत

भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन सिंह अपनी बात रखते हुए.

नई दिल्ली. सिक्किम के मंगन में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट मिल्क यूनियन (NDMU) में ‘व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0’ (श्वेत क्रांति 2.0) के डिजिटल लॉन्च के दौरान, भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ ने भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजबूत ग्रामीण संस्थानों, किसानों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के माध्यम से पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने सिक्किम को इस क्षेत्र के लिए सहकारी-आधारित डेयरी विकास का एक मॉडल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया.

उन्होंने बताया कि ‘व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0’ का मुख्य उद्देश्य नई डेयरी सहकारी समितियां बनाना और मौजूदा समितियों को मजबूत करना है, ताकि अधिक से अधिक डेयरी किसानों को सहकारी नेटवर्क से जोड़ा जा सके.

सभी डेयरी प्लांट को एक ही ‘सिक्किम मिल्क’ ब्रांड के तहत आएंगे
राज्य के डेयरी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की भूमिका को उन्होंने खूब सराहा.

उन्होंने मंगन डिस्ट्रिक्ट मिल्क यूनियन के डेयरी प्लांट के आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नयन की बात कही, ताकि इसे एक अत्याधुनिक सुविधा केंद्र बनाया जा सके.

उन्होंने बाजार में स्थिति मजबूत करने और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए सिक्किम के सभी डेयरी प्लांट को एक ही ‘सिक्किम मिल्क’ ब्रांड के तहत लाने का प्रस्ताव रखा.

साथ ही, उन्होंने NDDB से एक व्यापक रणनीति तैयार करने का अनुरोध किया, जिसे राज्य सरकार के विचार और मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जा सके.

‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (RGM) के तहत, उन्होंने स्वदेशी ‘सिरी’ (Siri) मवेशी नस्ल के संरक्षण और आनुवंशिक सुधार के लिए कई उपायों की रूपरेखा रखी.

इसमें IVF तकनीक का उपयोग करने वाला एक विशेष ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (उत्कृष्टता केंद्र) स्थापित करना शामिल है.

ताकि उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता वाले पशुओं की संख्या बढ़ाई जा सके और पशुधन की उत्पादकता में सुधार हो सके.

उन्होंने इस क्षेत्र में पशुपालन पर आधारित आजीविका को मजबूत करने के लिए याक पालकों के वास्ते एक समर्पित प्रशिक्षण केंद्र की भी घोषणा की.

सिक्किम और पूर्वोत्तर के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, उन्होंने डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत करने की बात कही.

साथ ही बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: डेयरी गायों के लिए सर्दी-गर्मी दोनों में अनुकूल हो, ऐसा बनाना चाहिए शेड

नई दिल्ली. यदि आप पशुपालन कर रहे हैं तो आपको पशुओं के...

डेयरी

Animal News: पशुओं की उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से चारा खिलाना है जरूरी

नई दिल्ली. बहुत से किसान जो कृषि पर निर्भर थे, अब उन्होंने...

डेयरी

Dairy Business: दही बेचकर दूध के मुकाबले 30 से 50 परसेंट तक अधिक की जा सकती है कमाई

नई दिल्ली. डेयरी बिजनेस में दूध से कमाई तो होती है लेकिन...