नई दिल्ली. सरकार ने बिहार के कई जिलों में ‘फ्रेश कैच’ खोला है. जहां लोगों को फ्रेश मछलियां उपलब्ध होंगी. पिछले दिनों की इसकी शुरुआत होते ही, इसका बेहतरीन रिजल्ट सामने आने लगा है. बात अगर राजधानी पटना की करें तो यहां ताजी, स्वच और सही वजन के साथ गुणवत्तापूर्ण मछलियां खरीदने के लिए मीठापुर आउटलेट आउटलेट ‘फ्रेश कैच’ पर आम लोगों की भीड़ नजर आई. आम लोगों के लिए जैसे ही काउंटर को खोला गया, लोग आना शुरू हो गए. शाम होते होते करीब 150 किलो दिन 150 रुपये प्रति किलो की दर से मछली बिक चुकी थी.
उद्घाटन के बाद पंगेशियस मछली यहां खूब बिकी, जबकि देसी कतला और रोहू की भी काफी मांग देखने को मिली. आउटलेट पर 150 रुपये से लेकर 2,000 रुपये प्रति किलो तक की मछलियां उपलब्ध करायी जा रही हैं.
पटना में 14 स्थान पर खुले आउटलेट्स
मीठापुर में रविवार से शुरू हुआ ऐश कैच’ आउटलेट, गुणवता व सटीक वजन की गारंटी मिली.
आउटलेट्स पर मछलियों के रेट की बात की जाए तो पंगेशियस 150 रुपए किलो मिल रही है.
वहीं चेला का दाम 250 रुपए किलो है जबकि झींगा का दाम 450 रुपए प्रति किलो है.
इसके अलावा अन्य प्रीमियम क्वालिटी की मछलियों का दाम एक हजार से 2000 के बीच है.
सिर्फ पटना में ताजी मछलियों की सुलभ उपलब्धता के लिए कुल 14 स्थानों पर आउटलेट खोले गए हैं.
बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजाबाजार, पाटलिपुत्र, दानापुर, पटना सिटी, फ्रेजर रोड व अनिसाबाद में ये आउटलेट्स खुलेंगे.
हर आउटलेट से रोजाना 330 किलो ताजी (देसी) मछलियां व 30 से 40 किलो समुद्री मछलियां बेची जायेंगी.
पूरे शहर में रोजाना चार टन ताजी मछलियों बेचने का लक्ष्य रखा गया है. इसलिए सुबह छह से रात आठ बजे तक आउटेलट खुला रहेगा.
सबसे खास बात यह है कि यह सप्ताह के सातों दिन सेवा देगा. ग्राहकों को सही मूल्य में सही वजन मिले, इसके लिए तौल का काम इलेक्ट्रॉनिक देइंग मशीन से किया जाएगा.
ऑनलाइन व ऑफलाइन खरीदारी ग्राहक काउंटर पर सीधे खरीदारी के अलावा ऑनलाइन भी ऑर्डर बुक सकते हैं.
500 रुपये या अधिक मृत्य की मछली ऑर्डर करने पर बिना डिलीवरी शुल्क के मछली घर तक पहुंचायी जायेगी.
100 किलो या उससे अधिक का ऑर्डर मिलने पर फोर व्हीलर से होम डिलीवरी होगी. साथ ही समुद्री मछलियां भी मिलेंगी.
निष्कर्ष
अफसरों का कहना है कि जिस तरह से पहले ही दिन ग्राहकों का रुझान देखने को मिला है, उम्मीद है कि इसी तरह से हर दिन मछलियां बिकेंगी.













Leave a comment