खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स
ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
कार्यशाला का किया गया आयोजन

गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने तथा दया, सहानुभूति और मनोवैज्ञानिक कल्याण के वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “मानसिक रूप से स्वस्थ परिसर का निर्माण: अध्यापकों, स्टाफ एवं विद्यार्थी समुदाय को संवेदनशील बनाना”विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल, उप-कुलपति ने परिसर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने हेतु निदेशालय की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि मनोवैज्ञानिक कल्याण को सुदृढ़ बनाना शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता जितना ही महत्वपूर्ण है तथा सहयोगात्मक एवं सकारात्मक परिसर वातावरण के निर्माण के लिए ऐसे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं.
-
योजनाओं की हासिल की जानकारी

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के नए सचिव डॉ. सुदाम पी. खाड़े ने बुधवार को भोपाल स्थित पशुपालन एवं डेयरी विभाग संचालनालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा और जरूर दिशा—निर्देश अधिकारियों को दिए. बैठक में सचिव डॉ. खाड़े ने विभाग में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी हासिल की. नवाचारों के क्रियान्वयन, आवंटित बजट, लक्ष्य और वर्तमान प्रगति की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा–निर्देश दिए.





