Home पशुपालन Heat: किस महीने में सबसे ज्यादा हीट में आती हैं गाय-भैंस, जानें मौसम का कितना होता है असर
पशुपालन

Heat: किस महीने में सबसे ज्यादा हीट में आती हैं गाय-भैंस, जानें मौसम का कितना होता है असर

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी पशुओं के गर्भाधान कराने का सही समय पता होना बेहद ही जरूरी है. क्योंकि सही समय पर गर्भाधान कराने से रिजल्ट भी बेहतर आता है. वहीं पशुओं के हीट में आने का मौसम पर भी प्रभाव पड़ता है. इसका भी ख्याल पशुपालकों को रखना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु में हीट की शुरुआत होने के 12 से 18 घंटे बाद यानि हीट के दूसरे हिस्से में अगर गर्भाधान कराया जाए तो सबसे अच्छा रहता है. मोटे तौर पर जो पशु सुबह गर्मी में दिखायी दें उसमें दोपहर के बाद तथा जो शाम को मद में दिखायी दे उसमें अगले दिन सुबह गर्भाधान कराना चाहिए.

वहीं टीका लगाने का उपयुक्त समय की बात की जाए तो जब पशु दूसरे पशु के अपने ऊपर चढ़ने पर चुपचाप खड़ा रहे तो इसे स्टेंडिंग हीट कहते हैं. बहुत से पशु मद काल में रम्भाते नहीं हैं लेकिन गर्मी के अन्य लक्षणों के आधार पर उन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है.

गाय का हीट में आने का क्या है वक्त
वैसे तो साल भर पशु गर्मी में आते रहते हैं लेकिन पशुओं के मद चक्र पर मौसम का प्रभाव भी देखने में आता है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में वर्ष 1990 से 2000 तक किये गये कृत्रिम गर्भाधान कार्य के एक विश्लेषण के मुताबिक जून महीने में सबसे अधिक 11.1 फीसदी गायें गर्मी में देखी गयीं. जबकि सबसे कम 6.71% फीसदी गायें अक्टूबर महीने में गर्मी में आईं थीं. प्रजनन के मद्देनजर गायों में सबसे अच्छा महीना मई-जून-जुलाई का रहा. जिसमें 21.74 फीसदी गायों को गर्मी में देखा गया. जबकि सितम्बर-अक्तूबर नवम्बर में सबसे कम 21.9 फीसदी गायें गर्मी में प्राप्त हुई.

किस महीने में ज्यादा गर्मी में आती है भैंसे
भैंसों में मौसम का प्रभाव बहुत अधिक पाया जाता है. वर्षों में माह मार्च से अगस्त तक छह माह की ड्यूरेशन में जिसमें दिन ज्यादा लंबा होता है. वर्ष की 26.17 फीसदी भैंसें मद में रिकार्ड की गयीं. जबकि शेष छह माह सितम्बर से फरवरी के पीरियड में जिसमें दिन छोटे होते हैं, वर्ष की बाकी 73.86 फीसदी भैंसें गर्मी में पायी गयीं. गायों के अपेक्षा भैंसों में मई-जून-जुलाई प्रजनन के हिसाब से सबसे खराब रहा. जिसमें केवल 11.11 परसेंट भैंसें गर्मी में देखी गयीं. जबकि अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर सर्वोत्तम पाया गया, जिसमें 44.13 फीसदी भैंसों को मद में रिकार्ड’ किया गया. पशु प्रबन्धन में सुधार करके तथा पशुपालन में आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपना कर पशुओं के प्रजनन पर मौसम के बेरे असर को जिससे पशु पालकों को बहुत नुकसान होता है, काफी हद तक कम किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...