Home डेयरी Goat Milk Production: इन तरीकों को अपनाकर बढ़ाएं बकरी के दूध का प्रोडक्शन तो होगा मोटा मुनाफा
डेयरी

Goat Milk Production: इन तरीकों को अपनाकर बढ़ाएं बकरी के दूध का प्रोडक्शन तो होगा मोटा मुनाफा

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
फार्म पर चारा खाते बरबरे बकरे

नई दिल्ली. बरकी को अब सिर्फ मीट के लिए नहीं पाला जाता है. बल्कि अब लोग बकरी को दूध के लिए भी पालते हैं. बकरी पालन से अगर आप ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो बकरी के दूध का उत्पादन बढ़ा कर सकते हैं. क्योंकि बकरी का दूध अन्य पशुओं के मुकाबले महंगा बिकता है. क्योंकि इसमें औषद्यीय गुण होते हैं, इस वजह से इसकी डिमांड दिन ब दिन बढ़ रही है. जब डेंगू जैसा बुखार फैलता है तो मरीजों को बकरी का दूध पिलाया जाता है. इससे वो जल्दी हैल्दी हो जाते हैं. इसके चलते ऐसे सीजन में तो बकरी का दूध 500 रुपये लीटर तक मिलता है.

हालांकि बकरी ज्यादा दूध नहीं देती है. ज्यादातर बकरी एक दिन में 1 से 2 लीटर ही दूध ही देती है. जबकि अन्य पशुओं की अपेक्षा में ये काफी कम है लेकिन बकरी के दूध की मांग को देखते हुए इसको बढ़ाने की बात की जा रही है. अगर बकरी ज्यादा दूध देने लगे तो इसकी अच्छी खासी कीमत बकरी पलकों को मिल सकती है. यहां आपको बकरी दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कुछ छोटी मगर हम बातें बताई जा रही हैं. जिनका ध्यान रखकर आप बकरी का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं.

नस्ल का खास ख्याल रखें
बकरी की नस्ल का चुनाव करते वक्त यह ध्यान दें कि किसी और जगह की नस्ल की बकरी लाने की बजाय ​उसी इलाके की आप बकरी पालन करें, जो भौगोलिक क्षेत्र की हो. बकरियों के प्रजनन के लिए अच्छी क्वालिटी के बकरे का चुनाव करना बेहरत होगा. हर बार अलग-अलग बकरे के साथ प्रजनन कराएं. जिससे नस्ल में सुधार होगा, जो बकरियां गर्भवती हैं. उन्हें दूसरी बकरियों से अलग रखा जाए. उनके चारे का विशेष ध्यान भी रखना चाहिए. उन्हें अधिक हरा और पौष्टिक चारा भी देना चाहिए.

आसानी से पच जाता है
बकरियों को गाभिन कराने के 15 दिन पहले से ही उन्हें 100 से 20 ग्राम अतिरिक्त दान देना चाहिए. ताकि उनके शरीर का वजन ठीक रहे. गर्भावस्था के अंतिम चरण में बकरियां कम चारा खाती हैं. इसलिए इस दौरान उन्हें अधिक पौष्टिक आहार देने की जरूरत है. बकरी का दूध बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बहुत ही फायदेमंद है. एक्सपर्ट कहते हैं कि गाय के दूध में एक एग्लूटीनिन नामक तत्व होता है. जिसकी वजह से दूध में मौजूद वसा फैट इकट्ठा हो जाते हैं. मगर बकरी के दूध में या तत्व नहीं होता है. बकरी के दूध में फैट छोटे-छोटे कणों में होता है. जिससे वह बच्चों को भी आसानी से पचा पाता है.

बच्चों के लिए बकरी का दूध है फायदेमंद
साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन बच्चों में दूध उलटने की समस्या को भी काम करते हैं. बकरी के दूध में गाय के दूध के मुकाबले सेलेनियम नियासिन और विटामिन ए ज्यादा होता है. बकरी के दूध में एलर्जी बढ़ाने वाले तत्व नहीं होते हैं. बकरी के दूध से हड्डियां भी मजबूत होती हैं. जो बच्चे जन्म के बाद मां का दूध नहीं पी पाते हैं, उनके लिए बकरी का दूध सबसे उत्तम है. बकरी का दूध पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है और आंतों की सूजन की समस्या भी दूर होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...