Home पशुपालन Goat Farming: हैदराबाद की ये बकरी पालें तो लाखों में होगी कमाई, पढ़ें इसकी खासियत
पशुपालन

Goat Farming: हैदराबाद की ये बकरी पालें तो लाखों में होगी कमाई, पढ़ें इसकी खासियत

hyderabadi cross pathiraa
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. बकरी को पहले गरीबों की गाय कहा जाता था. ज्यादातर गरीब लोग बकरी पालन करते थे लेकिन अब बकरी पालन गरीबों को अमीर बना रहा है. बस जरूरत इस बात की है कि हम सही नस्ल की बकरी को पालें और अच्छी तरह से उनकी देखभाल करें. ऐसा करने से बकरी से भी खूब कमाई की जा सकती है. ज्यादातर लोग बकरी पालन में बकरी को मीट के लिए बेचकर कमाई करते हैं. हालांकि अब बकरी का दूध भी काफी कीमती होता जा रहा है. इसे बेचकर भी काफी कमाई हो रही है.

बकरियों की बहुत सी नस्ल है लेकिन इसमें हैदराबादी क्रॉस पतिरा बहुत ही खास है. ये नस्ल गुजरात की पतिरा और हैदराबादी बकरी की नस्ल से मिलकर बनाई गई है. इसमें हैदराबादी बकरा होता है और पतिरा बकरी होती है. इससे जो ब्रीड तैयार होती है, उसे हैदराबादी क्रॉस पतिरा कहते हैं. इस नस्ल के बकरे और बकरी सफेद पर गुलाबी रंग लिए होते हैं और इनके कान बहुत ही लंबे होते हैं. वहीं इस नस्ल की बकरी को पाला जाए तो ये काफी अच्छी इनकम करा सकती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इनका वेट बहुत ज्यादा होता है. इसलिए ये बढ़िया नस्ल मानी जाती हैं.

100 किलो तक हो जाता है वजन
आमतौर पर यह बकरी दो बच्चे देती है और बच्चों के लिए इसका दूध भी पूरा हो जाता है. हालांकि इतना दूध नहीं निकलता कि उसे दूसरे काम में लिया जाए. सिर्फ बच्चों के पीने के इस्तेमाल के लिए रहता है. इस नस्ल के बकरी और बकरे अच्छी हाइट के होते हैं. इनकी लंबाई तकरीबन 38 इंच तक जाती है. अगर बकरे के वेट की बात की जाए तो आमतौर पर इसका वेट 100 किलो के आसपास रहता है. सबसे अच्छी बात ये है कि इतना वजन हासिल करने के लिए सिर्फ डेढ़ साल का ही वक्त लगता है. वहीं इसके बच्चे 3 महीने के होने तक 10 से 15 किलो तक वजन हासिल कर लेते हैं.

45 हजार रुपये तक लगती है कीमत
कमाई की बात की जाए तो 3 महीने तक के बच्चे आठ हजार रुपये तक आसानी से बिक जाते हैं. जबकि अच्छी ग्रोथ हासिल करने वाले बच्चों का 45 हजार रुपये तक दाम मिल जाता है. हालांकि इनका इस्तेमाल ब्रीडर के तौर पर किया जाता है. इनके खानपान पर गौर करें तो तीन टाइम डाइट दी जाती है. सुबह के समय मिक्स चारा दिया जाता है, जिसमें हरी पत्तियां भी शामिल होती हैं. जिसमें गेहूं और जौ भी दिया जाता है. शाम को मिक्स दाना दिया जाता है. जिसमें चने के छिलके रहते है. वहीं दोपहर में भी हरी पत्ती दी जाती हैं. इस तरह के चारे को इस नस्ल के बरकी और बकरे बहुत ही चाव से खाते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...