Home पोल्ट्री Poultry Farm: फार्म में लाए गए हैं चूजे तो पहले दिन ये काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर, पढ़ें यहां क्या करना है
पोल्ट्री

Poultry Farm: फार्म में लाए गए हैं चूजे तो पहले दिन ये काम जरूर करें पोल्ट्री फार्मर, पढ़ें यहां क्या करना है

अधिकांश पोल्ट्री प्रजातियों की चोंच एक बहुत ही विशिष्ट अंग है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस है. इसे कम लागत में कहीं भी किया जा सकता है और ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. जब पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत की जाती है तो फार्म में चूजे लाए जाते हैं. इन चूजों का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है. नहीं तो इनमें बड़ी संख्या में मृत्युदर दिखाई देती है और पोल्ट्री फार्मिंग में फायदे की तरह नुकसान हो जाता है. इसलिए पहले दिन से ही चूजों का किस तरह ख्याल रखना चाहिए इस बात की जानकारी हर पोल्ट्री फार्मर को होनी चाहिए. नहीं तो इसमें मिलने वाला मुनाफा घाटे में तब्दील हो सकता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब चूजों की ठीक ढंग से देखभाल की जाती है तो उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है और इससे पोल्ट्री फार्मर को अच्छा मुनाफा में मिलता है. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मर हैं या पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि पहले दिन से किस तरह की देखभाल की जरूरत चूजों को होती है. ताकि आप इस काम में फायदा उठा सकें आपको नुकसान न उठाना पड़े.

एक चूजे को कितनी होती है जगह जरूरत
पोल्ट्री फार्म में या पहले दिन चूजे ले जाते हैं, तब फार्म के अंदर का टेंपरेचर 34 डिग्री बनाए रखना चाहिए. अगर ठंड ज्यादा है तो चूजे लाने से पहले ही हीटर वगैरह चलाकर फॉर्म का टेंपरेचर 34 डिग्री कर लेना चाहिए. ताकि जैसे ही चूजे फार्म के अंदर आएं तो खुद को एडजस्ट करने में नहीं उन्हें कोई दिक्कत न आए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक चूजे को 0.2 स्क्वायर फीट की जगह की जरूरत होती है. चूजे इस जगह में इधर-उधर घूमते हैं और फिर अपना भोजन भी लेते हैं. जैसे-जैसे इनकी उम्र बढ़ती है वैसे ही उनकी जगह की जरूरत भी बढ़ती चली जाती है.

अच्छी हो जाएगी ग्रोथ
फार्म में चावल के छिलके को बिछा देना चाहिए. जिससे चूजों को कोई परेशानी न हो. पहले दिन ही चूजों को गुड़ का शरबत पिलाया जाता है. पानी न पिलाकर गुड़ का शरबत पिलाना एक बेहतर काम होता है. जिसके चलते इनका जो भी ट्रैवलिंग के दौरान स्ट्रेस रहता है वह खत्म हो जाता है. जबकि गुड़ का शबरत पिलाने से चूजों का पेट साफ हो जाता है. पोल्ट्री फार्मर कहते हैं कि अगर इन बातों का ख्याल पहले दिन से ही रख लिया जाए तो इससे चूजों में बीमारी का खतरा कम हो जाएगा और इससे उनकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...