Home मछली पालन Fish Farming: छोटे तालाब में कौन सी मछलियों को पालें, जिससे मिले ज्यादा मुनाफा, जानें यहां
मछली पालन

Fish Farming: छोटे तालाब में कौन सी मछलियों को पालें, जिससे मिले ज्यादा मुनाफा, जानें यहां

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
तालाब में मछली.

नई दिल्ली. ये बात तो फैक्ट है कि मछली पालन करके अच्छी कमाई की जा सकती है, लेकिन कैसे ये सभी को मालूम नहीं होता है. क्या आप मछली पालक हैं या फिर इस काम को करने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे छोटे तालाब में भी मछली पालन करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. उस तालाब का एरिया कितना होना चाहिए. जिसमें अच्छा कल्चर हो, कौन सी मछली पालनी चाहिए. एक्स्पर्ट के मुताबिक मछली पालक को इन बातों की जानकारी भी होना बेहद ही जरूरी है. तभी मछली पालन में फायदा मिलता है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि जिस भी किसान के पास बहुत कम जमीन होती है तो वो सोचते हैं कि वह मछली पालन कैसे करें, करें या ना करें. क्योंकि उन्हें इस बात का डर रहता है कि कहीं वह असफल न हो जाएं. मछली पालक भी यह चाहते हैं कि छोटे तालाब में मछली पालन करके पहले अनुभव हासिल कर लिया जाए. जब एक बार मछली पालन का अनुभव होने हो जाए तब बड़े पैमाने पर मछली पालन करें, ताकि ज्यादा मुनाफा कमाया जाए.

छोटे तालाब इन मछलियों को न पालें
अगर आप छोटे तालाब में मछली पालन करना चाहते हैं तो मिनिमम आप एक हजार स्क्वायर फीट में तलाब बनाकर फिश फार्मिंग कर सकते हैं. अगर इससे भी कम जगह आपके पास है तो मछली पालन न करें. क्योंकि इसमें तब आपको उतनी सफलता नहीं मिलेगी, कई बार किसान ये करते हैं कि छोटा तालाब बनवा देते हैं और उसमें आईएमसी मछलियां डाल देते हैं. क्योंकि तालाब छोटा रहता है. इसलिए मछलियां उसमें छोटी ही रह जाती हैं. उनकी ग्रोथ नहीं होती है. कभी भी छोटे तालाब में आईएमसी मछलियों का पालन नहीं किया जाना चाहिए. ऐसे में नुकसान होने का खतरा ज्यादा है. क्योंकि मछलियों को दौड़ने की जगह की जरूरत होती है. जब उन्हें दौड़ने जगह नहीं मिलेगी तो उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होगी.

इन मछलियों पालें, होगा मुनाफा
अगर आप छोटे तालाब में मछली पालन करना चाहते हैं तो पंगेसियस मछली को पाल सकते हैं. इसकी ग्रोथ भी अच्छी होती है और यह कम देखरेख में में भी आसानी के साथ पल जाती है. वहीं प्यासी मछली को भी आप पाल सकते हैं. जबकि देसी मांगुर को भी आप छोटे तालाब में पाल सकते हैं. हाइब्रिड मांगुर का पालन भारत में नहीं होता है, लेकिन देसी मांगुर को पाला जा सकता है. सिंघी मछली का पालन भी कर सकते हैं. इससे भी अच्छा खासा मुनाफा होगा जो हाई डेंसिटी की मछलियां हैं उसमें ज्यादा मुनाफा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fish Farming: वेट यूनिवर्सिटी के 20 फिशरीज ग्रेजुएट्स को मुख्यमंत्री भगवंत मान से नियुक्ति पत्र मिले

नई दिल्ली. लुधियाना स्थित गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries: देश में अंतर्देशीय मछली पालन से निर्यात बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग...

गर्मी में भी मछली के तालाबों में पानी का स्तर लगभग 6 फीट रखा जाना चाहिए. इससे निचले हिस्से में पानी का तापमान उपयुक्त रहता है.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए जाल पैकेज और नाव बांटी, जरूरी टिप्स भी दिए

नई दिल्ली. फिशरीज सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई काम...