Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: क्या है मध्य प्रदेश सरकार की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, कैसे मिलेगा लाभ ? जानिए यहां पूरी डिटेल
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: क्या है मध्य प्रदेश सरकार की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, कैसे मिलेगा लाभ ? जानिए यहां पूरी डिटेल

पशुपालक की उम्र 21 साल से ऊपर होनी चाहिए. उन्हें अनुभव के लिए सरकारी या सरकार नामित संस्था से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण भी लेना जरूरी है.
सीएम मोहन यादव की प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. गेहूं, मक्का, बाजरा, सरसों या फिर दलहन के साथ आज किसान पशुपालन करके अपनी इनकम को बढ़ा रहे हैं. केंद्र सरकार ने भी किसानों की आय को बढ़ाने के वादे किए थे, जिसमें फसल के साथ-साथ कई और तरीके जैसे पशुपालन, मछली पालन मुर्गी पालन, डेयरी आदि करने की उन्हें सुझाव दिए गए थे. अब डेयरी से जुड़कर ज्यादातर किसान दूध का उत्पादन कर रहे हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने आंबेडकर जयंती से पशुपालकों को और मजबूत बनाने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ की शुरुआत की. इस योजना के तहत 25 दुधारू पशुओं की इकाइयों की स्थापना की जाएगी. एक इकाई की लागत अधिकतम 42 लाख रुपये होगी. किसान इस योजना में 25 गाय या भैंस पाल सकता है.

दूध, दुग्ध उत्पादों की मांग देश में बढ़ती जा रही है. डेयरी प्रोडक्ट्स की आपूर्ति करने के लिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री उद्यमिता विकास कार्यक्रम की स्थापना होनी है. डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की सौगात दी है. ​जिसमें एक इकाई में सारे गौवंश या सारे भैंस होंगे. एक इकाई की सारी गाय-भैंस एक ही प्रजाति की होंगी. क्या करना होगा आपको इसकी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं.

मध्य प्रदेश का नागरिक होना जरूरी: डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है. वहीं डेयरी फार्मिंग की ट्रेनिंग जरूरी है. ये योजना सभी वर्गों के पशुपालकों के लिए है. पशुपालक की उम्र 21 साल से ऊपर होनी चाहिए. उन्हें अनुभव के लिए सरकारी या सरकार नामित संस्था से डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण भी लेना जरूरी है. इस ट्रेनिंग के लिए सरकार अलग से निर्देश जारी करेगी. इस स्कीम के हितग्राहियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. लाभार्थी के पास हर इकाई के लिए कम के सम 3.50 एकड़ कृषि भूमि होनी चाहिए. इस जमीन में परिवार की सामूहिक जमीन का भी उपयोग किया जा सकता है. लेकिन, इसके लिए अन्य सदस्यों की सहमति आवश्यक होगी.

इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता: दुग्ध संघों में पहले से दूध सप्लाई कर रहे पशुपालकों को प्राथमिकता दी जाएगी. एक लाभार्थी को एक या एक से अधिक (अधिकतम आठ इकाइयों, 200 दुधारू पशु) लेने की पात्रता होगी. एक से अधिक इकाईयां लेने की स्थिति में उन्नत गाय/संकर गाय या भैंस की इकाई अपनी सुविधा अनुसार चयन कर सकेगा. लाभार्थी को डेयरी इकाई को सतत रूप से अधिकतम सात वर्षों तक या ऋण की समाप्ति तक संचालित करना होगा. लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल के जरिए किया जाएगा. दूसरा लोन केवल पिछले ऋण चक्र के संतोषजनक पुनर्भुगतान पर ही होगा. लोन चार चरणों में वितरित किया जाएगा. पूंजी सब्सिडी और ब्याज अनुदान, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लाभार्थी के लिए परियोजना लागत का 33 प्रतिशत और अन्य समस्त वर्गों के हितग्राहियों के लिए परियोजना लागत का 25 प्रतिशत सब्सिडी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...