Home पोल्ट्री Poultry: वीआईपी के मंच पर देशभर के एक्सपर्ट रहेंगे मौजूद, 2nd नेशनल सिम्पोजियम की हर डिटेल पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry: वीआईपी के मंच पर देशभर के एक्सपर्ट रहेंगे मौजूद, 2nd नेशनल सिम्पोजियम की हर डिटेल पढ़ें यहां

vip
चंड़ीगढ़ में 7 मई को है नेशनल सिम्पोजियम

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार वेट्स इन पोल्ट्री (वीआईपी) की ओर से आयोजित होने वाले दूसरे नेशनल सिम्पोजियम की तेयारी लगभग पूरी कर ली गई है. मेहमानों की लिस्ट फाइनल हो गई है. देशभर के एक्सपर्ट इस कार्यक्रम में आएंगे, जो पोल्ट्री सेक्टर की हर छोटी—बड़ी चीजों पर अपनी राय रखेंगे. एक दिवसीय इस कार्यक्रम में पोल्ट्री फार्मिंग और पोल्ट्री बाजार से जुड़े मसलों पर बेहद ही विस्तार के साथ चर्चा होगी. पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े तमाम मुद्दे सरकार तक भी पहुचेंगे. दरअसल, इस बार वेट्स इन पोल्ट्री (वीआईपी) के सेकंड नेशनल सिम्पोजियम में केन्द्रीय रोड और ट्रांसपोर्ट, हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री हॉयर एजुकेशन, महीपाल ढांढा समेत केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अफसर भी मौजूद होंगे. ये मेहमान भी पोल्ट्री सेक्टर में सरकार की भूमिका और उसकी योजनाओं पर बात करते नजर आएंगे.

पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े हर किसी के लिए ये कार्यक्रम बेहद ही अहम होने जा रहा है. दरअसल, 7 मई चंडीगढ़ में वीआईपी की ओर से आयोजित होने वाली दूसरी नेशनल सिम्पोजियम में एक राज्य से दूसरे राज्य में अपने बिजनेस का विस्तार करने वाले व्यापारियों को एक मजबूत प्लेटफार्म मिलेगा. जाहिर है कि ऐसा होने पर उनकी खुद की भी इनकम बढ़ेगी और दूसरों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जा पाएंगे.

चंड़ीगढ़ में 7 मई को है नेशनल सिम्पोजियम
जानकारी के लिए बता दें कि वीआईपी के सेक्रेटरी डॉ. संतोष इरे के अनुसार सात मई को नेशनल सिम्पोजियम का शुभारंभ होटल हयात, चंडीगढ़ में होगा. इस सिम्पोजियम का विषय दॉ पोल्ट्री सम्मि ट: इन्नोवेट, इंटीग्रेट और थ्रि,व रखा गया है. इस दौरान सेक्रेटरी अलका उपाध्याय, एडीशनल सेक्रेटरी केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय भी शामिल होंगी. वहीं डॉ. अभिजीत मित्रा, एनिमल हसबेंडरी कमिश्नर और डॉ. एसके दत्ता, ज्वाइंट कमिश्नर केन्द्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय इस कार्यक्रम के हिस्सा होंगे. सिम्पपोजियम के बारे डॉ. संतोष इरे ने बताया कि पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए ये बेहद जरूरी है. पोल्ट्री फार्म से लेकर बाजार तक की अच्छी जानकारी और नेटवर्किंग में नेशनल सिम्पोजियम एक मजबूत मंच देगा. जहां पोल्ट्री से जुड़ी जानकारी तो मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि जब सेक्टर से जुड़ी तमाम जानकारियां होंगी तो नुकसान होने का खतरा भी कम रहेगा.

कौन-कौन होगा शामिल, पढ़ें यहां
अगर आप भी अपने पोल्ट्री कारोबार नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो इस कार्यक्रम का जरूर हिस्सा बनिए. कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, इससे जुड़े टिप्स आपको मिलेंगे. तमाम शंकाओं का समाधान भी हो जाएगा. इस कार्यक्रम में बलराम सिंह यादव, एमडी गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड, मुम्बई और सुरेश रायडू चित्तूरी, चेयरमैन, इंटरनेशनल ऐग कमीशन और एमडी श्रीनिवासा ग्रुप, हैदराबाद भी इस सिम्पोजियम का खास हिस्सा होंगे. इसके साथ ही बीते दो साल से पोल्ट्री के लिए एक खास मंच तैयार कर रही वीआईपी के प्रेसिडेंट डॉ. अजय देशपांडे भी इसका अहम हिस्सा होंगे. इसके अलावा डॉ. पीके शुक्ला, एचओडी, पोल्ट्री साइंस कॉलेज, दुवासू, मथुरा और डॉ. कामना बरकातकी, डायरेक्टर, सीपीडीओ, चंडीगढ़ भी सिम्पोजियम में हिस्सा लेने आ रहे हैं. डॉ. जीएल जैन, प्रिंसीपल एडवाइजर, वैंकी ग्रुप, डॉ. के जयरमन सीनियर पोल्ट्री एडवाइजर एंड कंसलटेंट, केजी आनंद, जीएम, वेंकेश्वरा हैचरी, सुब्रया एस भट्ट, सीईओ, एफडब्ल्यूएफडब्ल्यू बैंकिंग, डॉ. एनके महाजन, रिटायर्ड प्रोफेसर, लुवास, वालसन परमेश्वरन, मेम्बर, एनईसीसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...