Home डेयरी Non-Veg Milk: भारत में नॉनवेज मिल्क क्यों बेचना चाहता है अमेरिका, क्या होता है ये दूध
डेयरीमीट

Non-Veg Milk: भारत में नॉनवेज मिल्क क्यों बेचना चाहता है अमेरिका, क्या होता है ये दूध

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अमेरिका भारत में नॉनवेज मिल्क बेचना चाहता है. अमेरिका और भारत केे बीच 4 लाख करोड़ रुपए की एक डील साइन होने वाली है. इसी के तहत अमेरिका ​भारत से नॉनवेज मिल्क भारत में बेचने का अधिकार चाहता है. हालांकि भारत ने इससे इनकार कर दिया है. भारत की ओर से कहा गया है कि सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है. हालांकि इससे भारत और अमेरिका के बीच होने वाली भारी—भरकम ट्रेड डील अटक सकती है. इसपर आसमंजस की स्थिति बरकरार है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका भारत में प्रतिबंधित पशुओं को भी नॉनवेज खिलाकर दूध का, डेयरी प्रोडक्ट का निर्माण कर रहा है. जबकि भारत में इसको लेकर पेच फंस गया है.

‘गैर-वेज दूध’ क्या है?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार भारत और अमेरिका एक व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर करने के बहुत करीब हैं. हालाँकि, इस व्यापार सौदे में एक प्रमुख समस्या अमेरिका से डेयरी आयात की अनुमति देने में भारत की अनिच्छा है, जो अमेरिकी पशु-आधारित खाद्य प्रथाओं के संबंध में चिंताओं के कारण है.

भारत में ‘गैर-वेज दूध’ शब्द का इस्तेमाल उन गायों के दूध का वर्णन करने के लिए किया जा रहा है जिन्हें पशु स्रोत वाले उत्पादों को खिलाया जाता है.

इनमें मांस भोजन, खून का भोजन और वसा शामिल हैं जो अमेरिका के नियमों के तहत अनुमति प्राप्त है. जब​कि भारत में शाकाहार का पालन होता है.

बताया जा रहा है कि सुअर का खून, चिकन पूप और बिल्ली का मांस आदि को भारत में प्रतिबंधित गायों को खिलाया जा रहा है.

इन्हीं चीजों से बना ‘नॉन-वेज’ दूध अमेरिका भारत को निर्यात करना चाहता है.

गौरतलब है कि 2023 विश्व एटलस के अनुसार, लगभग 38 फीसद भारतीय शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं.

डेयरी प्रोडक्ट विशेष रूप से दूध और घी का उपयोग हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में व्यापक रूप से किया जाता है.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि भारत अमेरिका की ये बात नहीं मानने वाला है. क्योंकि बड़ी संख्या में इससे लोगों की धार्मिक मान्यताओं को चोट पहुंचने का खतरा है. कई एक्सपर्ट कह रहे हैं कि डील इसके बिना होगी, या हो सकता है न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Fat: दुधारू पशुओं में दूध और फैट की मात्रा बढ़ाना है बेहद आसान

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई दूध से ज्यादा होती...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: थन में दूध भरा है, फिर भी बाहर नहीं आ रहा तो ये एक बीमारी है

नई दिल्ली. यदि आपका पशु स्वस्थ है तो इसका मतलब है कि...

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
डेयरी

El Nino के असर से घट सकता है पशुओं का दूध उत्पादन

नई ​दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...