Home सरकारी स्की‍म Milk: सरकार गाय का दूध खरीदने की योजना पर कर रही है काम, गाय पालकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा
सरकारी स्की‍म

Milk: सरकार गाय का दूध खरीदने की योजना पर कर रही है काम, गाय पालकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

COW SHELTER HOME,GAUSHALA IN LUCKNOW,YOGI GOVERNMENT
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई काम कर रही है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि उत्पादन में तेजी लाकर वर्ष 2028 तक मप्र को मिल्क कैपिटल बनाएंगे. उन्होंने बताया कि वो गाय के पालन को भी बढ़ावा देने चाहते हैं, जो राज्य को मिल्क कैपिटल को बनाने की कड़ी में एक अहम काम साबित होगा. उन्होंने कहा कि गाय का दूध भी खरीदेगी. साथ ही गाय के दूध की खरीदी कीमत अधिक होगी. ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग गाय पालन करें और दूध उत्पादन बढ़ सके.

25 गाय और 42 लाख रुपए तक की गोशाला यूनिट स्थापित करने पर दूध और अन्य उत्पाद तो पशुपालक के होंगे. सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी.

सरकार ने उठाए क्या कदम
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई और काम कर रही है.

भोपाल दुग्ध संघ द्वारा उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क शुरू की करने की बात कही जा ही है.

इसमें उपभोक्ता 24/7 सुझाव दे सकेंगे. दूध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने बताया कि जिस तरह क्वालिटी की जांच के लिए दूध का दूध पानी का पानी अभियान चलाया गया था. उसी कड़ी में अगला नवाचार हेल्प डेस्क के रूप में किया जाएगा.

सरकार की ओर से अंबेडकर जयंती के मौके पर पशुपालकों को सशक्त बनाने और राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना’ की शुरुआत की थी.

इस योजना के तहत 25 दुधारू पशुओं की इकाइयों की स्थापना करने के लिए पशुपालकों की मदद करने की बात सरकार कह रही है.

इस योजना के तहत एक इकाई की लागत अधिकतम 42 लाख रुपए की मदद सरकार की ओर से दी जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: हरियाणा में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए 760 करोड़ का हुआ निवेश

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत हरियाणा ने उल्लेखनीय...