Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में सफलता के लिए ये तीन काम जरूर करें ​आप, मिलेगा अच्छा मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में सफलता के लिए ये तीन काम जरूर करें ​आप, मिलेगा अच्छा मुनाफा

State Fisheries Officials provided updates on the status, progress, and key challenges in promoting inland saline and shrimp aquaculture.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. यदि आप मछली पालन करना चाहते हैं तो कतला मछली पालकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. हालांकि इसके लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि कतला मछली की फार्मिंग को कैसे किया जाए? कतला मछली का वजन कैसे जल्दी-जल्दी बढ़ाया जाए? और कतला मछली को कहां बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है? उत्तर प्रदेश मछली पालन विभाग (Uttar Pradesh Fisheries Department) के एक्सपर्ट का कहना है अगर इन चीजों के बारे में आपको जानकारी हो गई तो आप मछली पालन के काम में अच्छी खासी कमाई कर लेंगे. इससे आपको मुनाफा भी होगा.

मछली पालन शुरू करने के लिए आपको तालाब बनवाने की जरूरत होगी. तालाब के लिए अच्छी मिट्टी और पानी की सुविधा होनी चाहिए. ताकि आप सही समय पर तालाब का पानी बदल सकें.

यहां पढ़ें तमाम डिटेल
यदि आप छोटे स्तर पर मछली पालन करना चाहते हैं तो हजार वर्ग से एक एकड़ तक बनवा सकते हैं और तालाब की गहराई डेढ़ मीटर से 2 मीटर तक रख सकते हैं.

यदि आपने छोटा तालाब बनवाया है तो उसमें ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. पानी की गुणवत्ता का खराब होना और बीमारियों का खतरा बना रहता है. इसलिए हमेशा ही अच्छे तालाब का चयन करना चाहिए.

कतला मछली को जल्दी बढ़ाने के लिए उसे अच्छे फूड की जरूरत होती है. जैसे कि चावल की भूसी, सोयाबीन, अनाज के टुकड़े और खाली आदि.

वहीं आप मार्केट में मिलने वाले फिश फीड जो दानेदार होते हैं, वह भी दे सकते हैं. ये फीड मछली की ग्रोथ को बूस्ट करेंगे.

तालाब को हमेशा ही साफ सुथरा रखना चाहिए क्योंकि अच्छी देखभाल से ही मछलियों की ग्रोथ और फायदा मिलता है.

जान लें कि कतला मछली 220 से 250 रुपए तक आसानी से बिक जाती है. वहीं अगर आप इसे सही जगह पर सही समय पर बेचते हैं तो 300 रुपए तक दाम मिल जाएगा.

अगर आपको कतला मछली बेचना है तो एक से डेढ़ किलो की मछली बेचिए. आप सीधे स्थानीय मछली व्यापारियों से संपर्क करें और उन्हें मछली बेचें.

यदि स्थानीय व्यापारी दाम अच्छा नहीं दे रहे हैं तो फिर मछली मंडी में जाएं और वहां पर मछलियों को बेचें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fisheries: आंध्र प्रदेश ने 64 लाख टन मछली उत्पादन कर टारगेट किया पूरा

नई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

PMMSY के तहत हरियाणा में फिशरीज सेक्टर हुआ मजबूत

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है, जिसके...