Home डेयरी Milk Production: मुर्रा नस्ल की इस भैंस ने दूध देने में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, जानें कितना किया उत्पादन
डेयरी

Milk Production: मुर्रा नस्ल की इस भैंस ने दूध देने में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड, जानें कितना किया उत्पादन

रिकॉर्ड बनाने वाली राधा.

नई दिल्ली. हरियाणा राज्य के हिसार जिले के निवासी ईश्वर सिंह की एक और भैंस ने दूध उत्पादन करने के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उनके डेयरी फार्म की शान राधा नाम की मुर्रा नस्ल की भैंस ने 35 किलोग्राम से ज्यादा दूध का उत्पादन करके सारे कीर्तिमान को चकनाचूर कर दिया है. राधा के इस कीर्तिमान के बाद सिंघवा खास गांव में जश्न का माहौल है. सिर्फ इसे पालने वाले ही खुश नहीं हैं बल्कि पूरे गांव ने ढोल—नगाड़ा बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया है. राधा का स्वागत किसी विजेता के तौर पर किया गया है.

गौरतलब है की मुर्रा नस्ल की भैंस वैसे भी दूध उत्पादन करने के मामले में अन्य नस्ल की भैंस से काफी आगे मानी जाती है. इसी नस्ल की भैंस जो ईश्वर सिंह के यहां पहले से ही है, जिसका नाम धन्नो है, उसने भी कई नेशनल अवार्ड जीते हैं. धन्नों ने कई रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसकी बदौलत पशुपालक ईश्वर सिंह और उनकी भैंस के पूरे देश में चर्चे हैं.

क्या खाती है रिकार्ड बनाने वाली राधा
आपको बता दें कि हाल ही में 24 अगस्त को धन्नो का जब 25वां जन्मदिन मनाया गया था तो इसमें हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम से लेकर विधायक, बफेलो साइंटिस्ट समेत तमाम गांव के लोग पहुंचे थे.

बात करते हैं राधा की तो ईश्वर सिंह ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि 2 साल पहले उन्होंने इसे कहीं से खरीदा था.

राधा ने ईश्वर सिंह के घर में तीसरे बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद 35.669 किलोग्राम दूध का उत्पादन करके सभी रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया.

बता दें कि किसी और भैंस ने इतना ज्यादा दूध उत्पादन नहीं किया है. हालांकि ईश्वर सिंह की दूसरी भैंस धन्नो के नाम पहले से छह नेशनल रिकॉर्ड हैं.

राधा ने 35 किलोग्राम दूध उत्पादन करके कैथल के गांव बुढ़ाखेड़ा के निवासी नरेश की भैंस रेशमा 33.800 ग्राम का रिकॉर्ड तोड़ा है. बता दें कि रेशमा भी मुर्रा नस्ल की ही भैंस है.

ईश्वर सिंह रिकॉर्ड बनाने वाली राधा को हर दिन 50 किलोग्राम हरा चारा, 18 किलो दाना, तीन से चार किलो भूसा और ढाई किलो गुड़ खिलाते हैं.

इसके अलावा 600 ग्राम सरसों का तेल भी राधा पीती है. दिनभर मैं इस रिकॉर्ड धारी भैंस को तीन बार नहलाया जाता है. महीने में एक बार खुर और बालों की कटाई भी होती है.

ईश्वर सिंह की दूसरी भैंस धन्नो ने अब तक 18 बच्चों को जन्म दिया है. जबकि भैंस 10 से 12 ही बच्चे को जन्म देती है. वहीं इस भैंस ने 22 साल की उम्र में भी दूध का उत्पादन किया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...