Home पशुपालन Animal News: गडवासु ने बताया पशुपालन में कैसे कर सकते हैं पराली का इस्तेमाल, इसके फायदे भी गिनाए
पशुपालन

Animal News: गडवासु ने बताया पशुपालन में कैसे कर सकते हैं पराली का इस्तेमाल, इसके फायदे भी गिनाए

गडवासु के कार्यक्रम में बोलते हुए एक्सपर्ट.

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिट, लुधियाना में फसल अवशेष प्रबंधन पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में कुलपति डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल ने पशुपालन में पराली के फायदों को गिनाया और बताया कि कैसे पराली के इस्तेमाल से पशुपालन में फायदा बढ़ाया जा सकता है और पराली को जलाने से रोकर प्रदू​षण को भी कम किया जा सकता है. डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल ने कहा कि पशुपालन में भी पराली का उपयोग काफी किफायती साबित हो रहा है.

इस बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट भी शामिल हुए और चर्चा के दौरान, अवशेष प्रबंधन, पराली जलाने की रोकथाम और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों पर खुली चर्चा हुई. डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल, निदेशक प्रसार शिक्षा ने अतिथियों का स्वागत किया और इस समसामयिक समस्या का अवलोकन प्रस्तुत किया.

पराली के फायदे यहां पढ़ें
वहीं जतिंदर पाल सिंह गिल ने कहा कि पशुओं के लिए भूमि पर बिछाने के लिए पराली बेहतर है. भूसे की जगह पराली के उपयोग ने बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं.

पराली पर अगर पशुओं को रखा जाता है तो पशुओं के पेशाब और गोबर से पराली को धीरे-धीरे जैविक खाद के रूप में बदला जा सकता है.

उन्होंने कहा कि खाद खेतों में डाली जाती है. जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होती है.

वहीं पराली को यूरिया के घाल से उपचारित करके प्रोटीन और पाचन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है.

पराली को साइलेज के तौर पर भी संरक्षित किया जा सकता है, जो पशुओं को ऊर्जा और पोषण देता है चारे के खर्च को कम करता है.

अटारी संस्थान के निदेशक डॉ. परवेंद्र शेरोन ने इस बात की सराहना की कि पंजाब के किसानों ने खेतों में पराली जलाने के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता दिखाई है, जिसके कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस घटना में 40 प्रतिशत की कमी आई है.

डॉ. एम. एल. जाट नेसभी हितधारकों से कहा कि सामूहिक प्रयासों के बिना हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते.

उन्होंने कहा कि हमें पांच मुख्य मुद्दों पर काम करना चाहिए जिनमें फसल अवशेषों का उचित उपयोग, कौशल विकास, कम लागत वाली विधियां, मृदा नमूनाकरण और भूमि पर अवशेषों के प्रभाव पर विचार करना महत्वपूर्ण है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...