Home मछली पालन Aquarium: एक्वेरियम का एक महीने में 25 फीसद पानी बदलें, मछलियों को बचाने के लिए फंगस की करें सफाई
मछली पालन

Aquarium: एक्वेरियम का एक महीने में 25 फीसद पानी बदलें, मछलियों को बचाने के लिए फंगस की करें सफाई

गर्म मौसम के दौरान आपकी मछली के तनाव का पहला संकेत है कि उसकी गिल तेजी से हिलाती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. अक्सर घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग अपने घर में एक्वेरियम लगवाते हैं. ऐसा माना जाता है कि एक्वेरियम लगाने से मन को शांति मिलती है और यह देखने में भी बेहद सुंदर लगता है. ऐसे में ये दो काम करता है. शीशे की दीवारों के बीच मछलियां इधर से उधर आती जाती रहती हैं और बीच में छोटे-छोटे पत्थर और घास जैसी चीजें दिखने वाले जाली पौधे वगैरह भी इसमें लगाए जाते हैं. इस वजह से एक्वेरियम की साफ सफाई आदि पर भी ध्यान देना होता है. अगर ऐसा न किया जाए तो फिर इसमें रहने वाली मछलियां मर भी सकती हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मछलियां कई बार पानी में कम ऑक्सीजन की वजह से मरने लगती हैं. इसलिए एक्वेरियम में पानी की साफ सफाई का ख्याल रखा जाता है. क्योंकि पानी की गुणवत्ता खराब होने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. एक्वेरियम की देखरेख और उसके साफ-सफाई के लिए कई लोग काम भी करते हैं. जिन्हें इसका अच्छा अंदाजा होता है लेकिन वह इसके लिए पैसा लेते हैं. अगर आप खुद से ये कम करना चाहते हैं तो हम आपको इसी बारे में यहां आज बताएंगे.

किन बातों का देना है ध्यान
एक्सपर्ट कहते हैं कि एक्वेरियम की साफ सफाई के लिए महीने में काम से कम एक बार पौधों की छंटाई करनी चाहिए. उसके अंदर लगी प्लास्टिक की सजावट को साफ करना चाहिए. क्योंकि उसपर फंगस लग जाता है.

पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार तकरीबन 10 फीसद तक पानी बदल देना चाहिए. ताकि उसकी क्वालिटी ठीक रहे.

पानी बदलने के लिए उसके अंदर 10 फीसद तक पानी निकालना चाहिए और इतना ही पानी ऊपर से डाल देना चाहिए.

ऐसा करने से ऑक्सीजन का लेवल भी मेंटेन हो जाएगा और पानी की सफाई भी हो जाएगी. जबकि महीने में 25 फीसद तक पानी बदलना जरूरी होता है.

इन सब काम को करने की वजह से एक्वेरियम में फंगस जैसी समस्या नहीं आएगी और इससे मछलियां बीमार भी नहीं पड़ेंगी. जिससे मछलियां स्वस्थ रहकर ज्यादा दिन तक आपके मन को सुकून पहुंचाने का काम करेंगी.

एक्सपर्ट का कहना है कि एक्वेरियम में एयर पंप या और एयर स्टोन लगाना चाहिए. जिससे पानी के सतह पर ज्यादा से ज्यादा बुलबुले बनते हैं और ऑक्सीजन इससे बढ़ जाती है.

निष्कर्ष
एक्वरियम की साफ-सफाई बेहद ही जरूरी है. तभी मछलियां उसमें जिंदा रह पाती हैं. अगर ज्यादा दिन तक एक्वेरियम खूबसूरती का आनंद लेना है ऐसा करना बेहद ही जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...