Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग के लिए कड़कनाथ नस्ल पालने पर मिलती है सरकार की तरफ से आर्थिक मदद
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग के लिए कड़कनाथ नस्ल पालने पर मिलती है सरकार की तरफ से आर्थिक मदद

kadak nath murgi
कड़क धाम मुर्गी-मुर्गे की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग एक बेहतरीन काम है और मध्य प्रदेश सरकार भी इसको बढ़ावा देने का काम कर रही है. सरकारी की तरफ से पोल्ट्री फार्मिंग के जरिए से हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और कड़कनाथ नस्ल के संरक्षण एंव संवर्धन के लिए अनुदान पर कडकनाथ चूजे का प्रदाय नाम से योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत सब्सिडी के तौर पर कड़कनाथ चूजे ​पोल्ट्री फार्मर्स को दिए जा रहे हैं. इसके अलावा फी आदि भी सब्सिडी पर सरकार की ओर से दी जाएगी. यदि आप योजना का फायदा लेना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट को पूरा पढ़ें.

यह योजना सभी वर्ग के हितग्राहियों के लिये है. सभी पोल्ट्री फार्मर्स को सरकार की तरफ से 28 दिन के 40 चूजे इस योजना के तहत दिए जाने हैं. इसके अलावा फीड दवा और परिवहन का प्रावधान भी सरकार की तरफ से सब्सिडी पर किया जाएगा. बताते चलें कि ये योजना प्रदेश के समस्त जिलों मे संचालित की जा रही है.

कितनी मिलेगी सब्सिडी
इकाई लागत की बात करें तो एक चूजे का दाम 65 रुपए निर्धारित है. जबकि 40 चूजा 2600 रुपए का पड़ेगा.

दवा और वैक्सीनेशन पर प्रति चूजा पांच रुपए का खर्च आएगा. वहीं परिवहन पर चिक बाक्स सहित 210 रुपए का खर्च आएगा.

पोल्ट्री फीड 48 ग्राम प्रति पक्षी प्रतिदिन आएगा. 30 दिन के लिए कुल आहार 58 किलो इस्तेमाल होगा. फीड 24 रुपए किलो के हिसाब से 1390 रुपए का होगा.

इस तरह कुल 4400 रुपए का खर्च आएगा. सब्सिडी सभी वर्ग के लिये 75 प्रतिशत और खुद पोल्ट्री फार्मर को 25 फीसद खर्च करना होगा.

चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो पोल्ट्री किसान को ग्राम सभा में अनुमोदन के आधार पर चयन किया जाएगा.

योजना से संबंधित जानकारी संबंधित जिले के नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु औषधालय के प्रभारी और उपसंचालक पशु चिकित्सा से ले सकते हैं.

बता दें कि कड़कनाथ मुर्गा 4 से 5 महीने में पूरी तरह से तैयार हो जाता है. इसका मांस बाजार में 1200 से लेकर 1800 रुपये किलो तक बिकता है.

इसमें पाए जाने वाले औषधि गुण के कारण बाजार में इसकी मांग बहुत ज्यादा रहती है. कड़कनाथ मुर्गी चारे में बरसीम और चरी आदि खाना पसंद करती है.

उनके पालने में लागत कम आती है और मुनाफा ज्यादा होता है. खास बात यह भी है कि अन्य मुर्गी की तुलना में इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियां के शरीर से बाहर ​नहीं निकलती है गर्मी तो हो जाती हैं बीमार

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में सबसे ज्यादा नुकसान मुर्गियों को...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...

poultry
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है छोटी सी लापरवाही

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के दौरान मुर्गी पालक से कई बार कुछ...