LIVE

खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

सितम्बर 6, 2026 f 𝕏

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.

लाइव अपडेट्स

  1. सिर्फ दूध तक सीमित नहीं रहना चाहिए डेयरी व्यवसाय

    एक्सपर्ट कहते हैं कि सिर्फ दूध उत्पादन पर ही नहीं बल्कि दूध की क्वालिटी पर भी मौसम का असर होता है.

    कॉम्फेड Comfed Sudha में दुग्ध संघों एवं इकाइयों की प्रगति, नई पहलों तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में शीर्षत कपिल अशोक, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कॉम्फेड एवं सचिव, बिहार सरकार तथा डॉ. मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने भाग लिया तथा इस बैठक में कॉम्फेड एवं दुग्ध संघों की प्रगति तथा भावी कार्ययोजना की समीक्षा की गई. बैठक में एनपीडीडी, आरजीएम, श्वेत क्रांति 2.0 सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई. अध्यक्ष, एनडीडीबी ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि डेयरी सहकारिताओं को केवल दूध के व्यवसाय तक सीमित न रहकर “Beyond Dairy” की सोच के साथ किसानों के लिए आय के नए अवसर सृजित करने चाहिए.

  2. झींगा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार की महत्वपूर्ण पहल

    डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत मत्स्य प्रभाग के निदेशक श्री तुषार सिंगला, IAS के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम ने सिरसा का भ्रमण कर झींगा उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, वैज्ञानिक प्रबंधन एवं उत्पादन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन किया. भ्रमण के दौरान झींगा पालन की संभावनाओं, तकनीकी नवाचारों, उत्पादन क्षमता एवं किसानों की आय में वृद्धि से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही, मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर प्रबंधन को अपनाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विमर्श किया गया.