नई दिल्ली. बकरी पालन एक बेहतरीन काम है और बकरी पालन से आप कम से कम दो तरह से कमाई कर सकते हैं. एक तो बकरी का मीट बहुत अच्छी कीमतों पर बिकता है. वहीं दूसरा ये कि बकरी का दूध भी किसी अमृत से कम नहीं है. इसकी डिमांड भी लगातार बढ़ रही है. इसलिए बकरी पालन से आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. वहीं सरकार भी बकरी पालन जैसे कामों को बढ़ावा दे रही है. ताकि लोग इन कामों के जरिए अपनी इनकम बढ़ा सकें. ऐसे में जो लोग बेरोजगार हैं, उनके पास खुद का बिजनेस हो जाएगा. इसलिए वो सरकार से सरकारी आर्थिक मदद भी ले सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के युवा बकरी पालक रिंकू यादव ने ये करके दिखा भी दिया है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) और पशुपालन विभाग से जुड़कर शुरू किए गए अपने कमर्शियल बकरी फार्म से वो अच्छी कमाई कर रहे हैं. रिंकू यादव इटावा जिले के कटावली, तहसील चकरनगर के रहने वाले हैं.
जमुनापारी नस्ल का किया चयन
▶️ सबसे पहले तो उन्होंने बकरी पालन अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र में डॉ. अशोक से मार्गदर्शन लिया और 5 दिवसीय वैज्ञानिक बकरी पालन प्रशिक्षण प्राप्त किया.
▶️ इस प्रशिक्षण में टीकाकरण, फीड, आहार प्रबंधन, रख-रखाव और वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी व प्रमाण पत्र प्राप्त किया.
▶️ वर्तमान में उनके पास 25 से 30 बकरियां हैं. उन्होंने मुख्य रूप से जमुनापारी नस्ल का चयन किया है.
▶️ क्योंकि यह चकरनगर क्षेत्र की ही प्रसिद्ध स्थानीय (होम) ब्रीड है और यहां के वातावरण के लिए पूरी तरह अनुकूल है.
▶️ ब्रीडिंग के लिए उनके पास जेपी हंसा और कोटा नस्ल के बकरे (ब्रीडर) भी उपलब्ध हैं.
▶️ उन्होंने अपने फार्म को 40 गुणे 50 फीट में तैयार किया है.
▶️ सर्दी और गर्मी से बचाव के लिए छत पर विशेष इंसुलेशन या शील्ड लगाई गई है.
▶️ इसके अलावा उन्होंने तापमान नियंत्रण के लिए पंखे लगाए हैं.
▶️ फार्म में 10 × 20 फीट के 5 अलग-अलग केज (बाड़े) बनाए गए हैं.
▶️ बकरियों और मेमनों के घूमने-फिरने व चरने के लिए बाहर एक खुला खेल का मैदान (प्लेग्राउंड) भी बनाया है.
▶️ उन्होंने बताया कि वे इसे चकरनगर क्षेत्र में पहले बड़े कमर्शियल फार्म के रूप में विकसित कर रहे हैं.
▶️ कहा कि आने वाले समय में 100 से 300 बकरियां पालने का लक्ष्य रखते हैं.
▶️ वे राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) तथा सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी और अन्य लाभ लेकर फार्म का विस्तार करने के लिए कोशिशों में जुटे हैं.
निष्कर्ष
यदि आप भी युवा बकरी पालक रिंकू यादव की तरह अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो राष्ट्रीय पशुधन मिशन के जरिए कर सकते हैं. आने वाले समय में कमाई का अच्छा मौका मिलेगा.













Leave a comment