Home पोल्ट्री Poultry: पूरी रात पोल्ट्री फार्म में लाइट जलाने से मुर्गियों की हो सकती है मौत
पोल्ट्री

Poultry: पूरी रात पोल्ट्री फार्म में लाइट जलाने से मुर्गियों की हो सकती है मौत

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. हो सकता है कि आपको यकीन न हो लेकिन ये सच है कि रात के समय पोल्ट्री फार्म में जलाई जाने वाली लाइट का सीधा कनेक्शन मुर्गियों की सेहत से है. पोल्ट्री फार्म में की जाने वाली रोशनी आपको फायदा और नुकसान दोनों पहुंचा सकती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसलिए हर एक पोल्ट्री फार्मर को पता होना चाहिए कि फार्म में कितनी देर लाइट को जलाना है और कितनी देर तक बंद रखना है. बता दें कि पोल्ट्री फार्मिंग में पूरी रात लाइट जलाकर रखना एक की बड़ी गलती है. जी हां, हमें इस गलती से बचना है और मुर्गी पालन में फायदा कमाना है.

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि लाइट की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए. ज्यादा लाइट जलाने के नुकसान और मुर्गियों को अंधेरे में रखने के वैज्ञानिक महत्व पर आइए विस्तार से जानते हैं. कई किसान यह सोचकर रातभर लाइट जलाए रखते हैं कि मुर्गियां पूरी रात दाना-पानी खाएंगी और तेजी से बड़ी होंगी. जबकि ये काम मुर्गियों के लिए धीमे जहर (स्लो पॉइजन) की तरह काम करता है.

क्या होता है नुकसान
प्राकृतिक जैविक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) के अनुसार रात में लाइट चालू रहने से मुर्गियों के शरीर में मेलाटोनिन नामक जरूरी हार्मोन बनना बंद हो जाता है.

जो उनकी इम्युनिटी और आराम के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है.

रातभर लाइट जलाने से मुर्गियों को तनाव, चिड़चिड़ापन होता है और वे आपस में लड़ाई करने लगती हैं.

नींद पूरी न होने की वजह से मुर्गियां भारी तनाव में आ जाती हैं.

वे आक्रामक और चिड़चिड़ी होकर एक-दूसरे को चोंच मारती हैं, पंख नोचती हैं और कभी-कभी एक-दूसरे को मारकर लहूलुहान कर देती हैं.

लगातार जागने और दाना खाते रहने से उनके दिल और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है.

इसके चलते बिल्कुल तंदुरुस्त दिखने वाली मुर्गियां भी अचानक हार्ट अटैक से रात या सुबह के समय मरी हुई मिलती हैं.

अंडा देने वाली लेयर मुर्गियों में अंडे के विकास और छिलका (Shell) बनने की प्रक्रिया रात के समय आराम करते हुए होती है.

नींद न मिलने पर अंडों का छिलका कच्चा/कमजोर हो जाता है, अंडों का आकार बिगड़ता है और कुल उत्पादन घट जाता है.

जब तक चूजे छोटे होते हैं, उन्हें गर्मी और दाना-पानी खिलाने के लिए 24 घंटे लाइट की आवश्यकता होती है.

चूजों के थोड़े बड़े होने पर धीरे-धीरे उन्हें रात में 2 से 3 घंटे अंधेरे में रखने की आदत डालें.

रात के समय फार्म की लाइट 4 से 6 घंटे के लिए बंद कर देनी चाहिए.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि एक तय समय पर लाइट बंद करने से मुर्गियों का पाचन तंत्र मजबूत होता है. दिन में खाया गया दाना पूरी तरह पचकर शरीर को लगता है, जिससे वजन और अंडा उत्पादन दोनों बेहतर होते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: अंडे और मीट दोनों से करना चाहते हैं कमाई तो वनराजा मुर्गी पालें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग को कुछ पोल्ट्री फार्मर मीट उत्पादन के लिए...

बीमार मुर्गी का वजन कम हो जाता है और हर समय उदास रहती है.
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में मुर्गियों को बचाने का तीन उपाय है, दो बड़ी गलतियों से भी बचें

नई दिल्ली. आने वाला वक्त सर्दियों का है. यानि दिन ब दिन...

ranikhet disease
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गियों का वजन रात-दिन बढ़ेगा, चार उपाय हैं कारगर

नई दिल्ली. यदि आप देसी मुर्गियों को पालकर उन्हें बड़ा करके बेचना...