Home डेयरी Adulterated Milk: इस तरह करें मिलावटी दूध की पहचान, कितना मिला है पानी, आसान तरीके से जानें
डेयरी

Adulterated Milk: इस तरह करें मिलावटी दूध की पहचान, कितना मिला है पानी, आसान तरीके से जानें

live stock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दूध की मांग आज देहात हो या शहर सभी जगहों पर बहुत बढ़ी है. डेयरी की कई कंपनियां दूध के बाजार में उतर चुकी हैं. बढ़ती मांग को लेकर दूध के व्यापार में आज मिलावट का दौर भी चल रहा है. बहुत से पशुपालक ज्यादा कमाई करने के लिए दूध में मिलावट करते हैं. मिलावट भी कई तरह से की जाती है. दूध बेचने वाले यूरिया, वनस्पति, पानी और सिंथेटिक आदि डालकर दूध में मिलावट करते हैं. ​मिलावट को पकड़ना सबके बस की बात भी नहीं है. हां इतना जरूर है कि लोगों को इसका अंदाजा जरूर लग जाता है लेकिन मिलावट की गई है या नहीं इस बात को साबित नहीं कर पाते हैं. इसलिए जरूरी है कि आपको भी दूध की मिलावट के बारे में कैसे पता किया जाए इसकी जानकारी हो. कई बार त्योहार पर मिलावटी दूध की बिक्री होती है.

अक्सर दूध की मिलावट दूधिए सिर्फ और सिर्फ ज्यादा पैसा कमाने के लिए करते हैं. दूध से ज्यादा मुनाफा हासिल करने का ये सबसे आसान और सस्ता तरीका होता है लेकिन मिलावट का नुकसान दूध पीने वालों को होता है. क्योंकि जब कोई इस तरह का दूध पीता है तो उसे भारी नुकसान होता है. कई बीमारियों को भी मिलाावटी दूध दावत देता है. आइये जानिए कैसे कर सकते हैं दूध में मिलावट की पहचान.

यूरिया का पता कैसे करें?
-टेस्ट ट्यूब में थोड़ा दूध और सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाएं.
-पांच मिनट बाद लाल लिटमस पेपर इसमें डुबोएं.
-अगर पेपर का रंग नीला हो जाए तो यूरिया मिला है.

वनस्पति की मिलावट कैसे पहचानें?
-3 एमएल दूध में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की 10 बूंद मिलाएं.
-एक चम्मच चीनी मिलाने के पांच मिनट बाद लाल रंग हो जाएगा.

पानी की मिलावट कैसे पहचानें?
-दूध की बूंद को चिकनी सतह पर गिराएं.
-अगर बूंद धीरे बहे और सफेद निशान छोड़े तो शुद्ध दूध है.
-मिलावटी दूध की बूंद बिना निशान छोड़े तेजी से बह जाएगी.

सिंथेटिक दूध कैसे पहचानें?
-सिंथेटिक दूध स्वाद में कड़वा लगता है.
-उंगलियों के बीच रगड़ने पर साबुन जैसा चिकनापन लगता है.
-गर्म करने पर पीला पड़ जाता है.
-अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग

स्टार्च की पड़ताल कैसे करें?
-आयोडीन की कुछ बूंदें दूध में मिलाएं.
-मिलाने पर मिश्रण का रंग नीला हो जाएगा.

फॉर्मेलिन की मिलावट कैसे पकड़ें?
-10 एमएल दूध में 5 एमएल सल्फ्यूरिक एसिड मिलाएं.
-बैंगनी रंग की रिंग का बनना फॉर्मेलिन होने का संकेत.
-दूध लंबे समय तक ठीक रखने के लिए फॉर्मेलिन मिलाते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...