Home डेयरी Amul Gold Milk: अब स्पेन के लोग भी पिएंगे अमूल का दूध, लॉन्च किया गया ये खास ब्रांड
डेयरी

Amul Gold Milk: अब स्पेन के लोग भी पिएंगे अमूल का दूध, लॉन्च किया गया ये खास ब्रांड

स्पेन में अमूल गोल्ड लॉन्च करते हुए.

नई दिल्ली. भारत दुनिया में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन है. यहां सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किया जाता है. कहीं न कहीं इसमें अमूल जैसी कंपनी का भी रोल है. अमूल ने देश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम किया है. जिसकी वजह से इस ब्रांड का दूध भारत में घर—घर में इस्तेमाल किया जाता है. अब ये सरहदों के पार स्पेन में भी इस्तेमाल किया जाएगा. यानि अब स्पेन के लोग भी अमूल का दूध पिएंगे. दरअसल, अमूल ने स्पेन में अमूल गोल्ड लॉन्च कर दिया है. स्पेन में दूध लॉन्च करने की जानकारी अमूल की ओर से दी गई है.

गौरतलब है कि अमूल के पास तकरीब 30 लाख से से ज्यादा डेयरी किसान हैं.​ जिससे दूध कलेक्शन करके अमूल पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है. अमूल इसी ताकत की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा किसान स्वामित्व वाला डेयरी सहकारी है. यह भारत का सबसे बड़ा उपभोक्ता उत्पाद ब्रांड है, जिसका कारोबार 91 हजार करोड़ रुपए से अधिक है, जो हर साल 1200 करोड़ लीटर से अधिक दूध का प्रबंधन करता है.

अमूल ​दुनिया है 8वां सबसे बड़ा दूध प्रोसेसर है
अमूल दुनिया का 8वां सबसे बड़ा दूध प्रोसेसर भी है और भारत भर में 112 डेयरी संयंत्रों का संचालन करता है, जिनकी कुल दूध संचालित क्षमता प्रतिदिन 4.2 करोड़ लीटर है. इसी तरह, COVAP स्पेन का प्रमुख पहले श्रेणी का सहकारी है, जिसकी स्थापना 1959 में पोजोब्लांको, कॉर्डोबा में हुई थी. 2,000 से अधिक सक्रिय किसान सदस्यों के साथ, COVAP स्पेन के कृषि-खाद्य क्षेत्र की एक मजबूत इमारत है. उनका डेयरी संयंत्र, जो यूरोप के सबसे उन्नत संयंत्रों में से एक है, सालाना 40 करोड़ लीटर से अधिक दूध का प्रोसेसिंग करता है. COVAP 30 से अधिक देशों को निर्यात करता है, जिनमें अमेरिका, यूके और विभिन्न एशियाई बाजार शामिल हैं.

लॉन्च किया गया अमूल गोल्ड दूध
अमूल ने स्पेन में अमूल गोल्ड लॉन्च किया है. गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ लिमिटेड (अमूल) ने स्पेन के प्रमुख पहले श्रेणी के सहकारी, कोऑपरेटिवा ग्नाडेरा डेल वाल्ले डेल्स पेन्द्रोचेस (COVAP) के साथ साझेदारी की है. ताकि स्पेन और यूरोपीय संघ में 6 फीसदी फैट वाला ताजा दूध अमूल गोल्ड लॉन्च किया जा सके. आधिकारिक लॉन्च भारत के भारत के राजदूत, एचई दिनेश के पत्रिकाई, स्पेन स्पेन के कृषि, मत्स्य और खाद्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सामुदायिक मामलों के उप निदेशक, ड. फर्नांडो हेरिडिया नगुएरा की मौजूदगी में हुआ है. इस दैरान काईरा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड, अमूल डेयरी के एमडी, अमित व्यास, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ लिमिटेड के सीजीएम, मनोरणजन पानी और COVAP के अध्यक्ष रिकार्डो डेल्गाडो वीजकैनो भी मौजूद रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...