Home पोल्ट्री Egg: अंडा फ्रेश है या नहीं, यहां जानिए पहचानने के टिप्स
पोल्ट्री

Egg: अंडा फ्रेश है या नहीं, यहां जानिए पहचानने के टिप्स

egg use
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अंडा खाना सेहत के लिए बेहद ही अहम है. रोज अंडे खाने वालों का दिमाग इसके सेवन से स्वस्थ रहता है. अंडे में तनाव कम करने के भी गुण होते हैं. जबकि आंखों की रोशनी भी तेज करने की ताकत अंडा रखता है. मिड डे मील में भी बच्चों को अंडे दिए जा रहे हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि अंडे में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और इन्फ्लेमेटरी क्वालिटीज होती हैं. जबकि इसके अंदर विटामिन डी और प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसलिए एक्सपर्ट का मनाना है कि सेहतमंद रहने के लिए रोज अंडा खाना चाहिए.

अगर आप भी हर दिन अंडा खाते हैं या फिर डॉक्टर ने आपको अंडा खाने की सलाह दी है तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, अंडे का सेवन करने के साथ आपको ये भी पता होना चाहिए कि जिन अंडे का आप सेवन कर रहे हैं वो ताजा हैं कि नहीं. इसको पता करने का एक तरीका है. जिसे आपनाकर आप अंडे ताजा हैं या नहीं इसके बारे में पता कर सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब हम हर चीज ताजा खाना पसंद करते हैं तो हमें अंडे भी ताजा ही खाना चाहिए.

लोगों को पता ही नहीं है इस बारे में: बताते चलें कि बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है कि अंडे में भी ताजा और बासी का चक्कर होता है. हर दिन अपनी डाइट में इसे इस्तेमाल करने लोग ये समझते हैं कि अंडा कई-कई दिनों तक रखकर खाया जा सकता है. कभी भी आपने किसी दुकानदार से अंडा खरीदा होगा तो शायद ही खुद या किसी को पूछते सुना होगा कि अंडे ताजे हैं क्या? इसलिए अगले पैरा में हम आपको बताएंगे कि कैसे ताजा अंडे की पहचान आप अपने घर पही खुद से ही कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं.

इस तरह घर पर करें जांच: एक्सपर्ट कहते हैं कि हम बहुत ताजे अंडे पानी में रखें, तो वे पानी की तली में डूब जाएंगे और पड़े रहेंगे. यदि अंडा नीचे रहता है लेकिन अपने छोटे सिरे पर खड़ा रहता है, तो यह अभी भी खाने के लिए बेहतरीन है और ये ताजा माना जाएगा. इसके खाने से आपको वो सारे फायदे होंगे जो अंडे के अंदर होते हैं. अब रही दूसरी बात की कैसे पता करें कि अंडे ताजा नहीं हैं तो ये बिल्कुल आसान है और आपको अंडा पानी में डालना होगा. जैसे ही अंडा पानी में डालेंगे और वो तैरने लगे तो इसका मतलब ये है कि अंडा पुराना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...