Home पशुपालन Animal Husbandry: कैसे शुरू कर सकते हैं चारा व्यवसाय, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: कैसे शुरू कर सकते हैं चारा व्यवसाय, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत, जानें यहां

animal husbandry
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन को सरकार बढ़ावा दे रही है. इसके चलते बहुत से नए लोग पशुपालन के काम में आगे आ रहे हैं. ऐसे में पशुपालन के साथ—साथ पशुओं के चारा व्यवसाय का काम भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है. पशुओं के चारा व्यवसाय में बहुत संभावनाएं हैं. इस व्यवसाय को करके के लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. अगर आप भी चारा व्यवसाय करना चाहते हैं तो यहां लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको बताएगा कि कैसे इस काम को कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं.

असल में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार (Animal Husbandry and Fisheries Resources Department, Government of Bihar) की तरफ से तमाम अहम जानकारी चारा व्यवसाय को शुरू करने के लिए दी गई है.

चारा व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या करना होगा
आसपास के गांवों के निवासियों से बातचीत करें.

इसमें कितने लोग पशुपालन करते हैं, इसका आंकड़ा जुटाएं.

उन्हें किस तरह का चारा चाहिए, इसे पता करें.

अभी वे कहां से और किस दाम पर चारा खरीदते हैं, इसे भी पता करें.

हरा चारा उगाने हेतु खेत की ज़रूरत होगी.

चारे के भण्डारण हेतु भण्डार गृह की भी आवश्यकता होगी.

चारे के वितरण हेतु ट्रॉली/गाड़ी की ज़रूरत पड़ेगी.

चारा तैयार करने के लिए कटर मशीन, मिक्सर, पैकिंग मशीन आदि की भी जरूरत होगी.

आप अपने चारा व्यवसाय खुद का उगाया हुआ चारा बेचकर शुरू कर सकते हैं.

दाना मिश्रण तैयार करना और बेचना भी इसमें शामिल है.

थोक विक्रेताओं से चारा खरीदकर खुदरा बेच सकते हैं.

पशु चारे को मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से उपलब्ध कराना, आदि भी जरूरी है.

पशु चारा व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक लाइसेंस और पंजीकरण भी कराएं.

इससके लिए जीएसटी पंजीकरण कराना होगा.

एफएसएसएआई लाइसेंस (यदि दाना मिश्रण बजाना है तो) लेना होगा.

उद्यम पंजीकरण कराने के लिए नगर निगम, पंचायत से एनओसी लेनी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...