Home सरकारी स्की‍म Animal Husbandry: पशुपालकों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई ये तीन योजनाएं हैं बड़ी सौगात
सरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: पशुपालकों के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई ये तीन योजनाएं हैं बड़ी सौगात

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. पशुपालन एक शानदार काम है और इसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है. किसान इसको करके अपने इनकम को दोगुना कर सकते हैं. यही वजह है कि सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. ताकि किसानों की इनकम बढ़ जाए. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं या फिर करना चाहते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है. क्योंकि इस साल सरकार ने बजट में पशुपालन के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं. जिसके जरिए पशुपालन करना आसान हो जाएगा. जिससे आपको फायदा भी होगा.

अगर आप पशुपालन करना चाहते हैं तो जानते ही होंगे पशुपालन के क्षेत्र में कई चुनौतियां होती हैं. वही पशुपालन करने के लिए अच्छे खासे बजट की भी जरूरत होती है. पशुपालन में आने वाली समस्याओं दूर करने के लिए और पशुपालन के काम को आसान करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं की शुरुआत की गई है. उन्हीं में से तीन योजनाओं के बारे में आइए यहां जानते हैं.

आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म
आज का पशुपालक अब केवल अपने अनुभव पर निर्भर नहीं है. तकनीक ने उनके काम को बहुत आसान बना दिया है.

पशु ई-हाट: अब पशुओं को खरीदने या बेचने के लिए दूर की मंडियों में भटकने की जरूरत नहीं है. मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे सही कीमत पर पशुओं का व्यापार संभव है.

डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड
कान में ‘ईयर टैग’ (Pashu Aadhaar) लगने से अब पशु की वंशावली, टीकाकरण और स्वास्थ्य का पूरा डेटा ऑनलाइन रहता है, जिससे उनकी बाजार में कीमत भी बेहतर मिलती है.

उन्नत प्रजनन के लिए सेक्सड सार्टेड सीमेन (Sexed Semen Technique) तकनीक डेयरी किसानों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है. इस तकनीक से बछिया ही पैदा होती है. इस तकनीक के इस्तेमाल से पशुपालक यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनके पशु से केवल ‘बछिया’ ही पैदा हो.

इससे आर्थिक फायदा मिलता है. इससे अनचाहे नर बछड़ों के रखरखाव का खर्च बचता है और भविष्य में दूध देने वाले पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ती है.

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बीमा कवच
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बीमा कवच की वजह से पैसे की तंगी अब पशुपालन के आड़े नहीं आती है.

आसान लोन मिलता है. खेती की तरह अब पशुपालन के लिए भी KCC की सुविधा उपलब्ध है.

जिससे चारा, दाना और दवाइयों के लिए कम ब्याज पर पैसा मिल जाता है.

पशुओं का बीमा होना सबसे बड़ी राहत है. किसी बीमारी या अनहोनी की स्थिति में पशुपालक की जमापूंजी बर्बाद होने से बच जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: AHIDF के तहत आर्थिक मदद लेकर पशुपालन में बनाएं अपना कॅरियर

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाना चाहती...

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...