Home डेयरी Animal Husbandry: किसानों की बेटियों के विवाह में तोहफा देगा दुग्ध संघ, पढ़ें क्या है ये योजना
डेयरी

Animal Husbandry: किसानों की बेटियों के विवाह में तोहफा देगा दुग्ध संघ, पढ़ें क्या है ये योजना

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में राज्य सहकारी दुग्ध संघ का संचालन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा संभाले जाने के बाद दूध उत्पादकों को संघ से जोड़े रखने के लिए कई नए काम किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में में भोपाल दुग्ध संघ अपने सदस्य उत्पादक किसानों की बेटियों का मामा बनने जा रहा है. जिसके तहत अब संघ से जुड़े दूध उत्पातक के परिकर की बेटी के विवाह में अधिकारियों का एक दल जाकर मामेरा (मामा की ओर से भानजी को उपहार) देगा.

बताया जा रहा है कि इसके तहत 11 भोपाल दुग्ध संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादक 68 हजार सदस्य परिवारों में परंपरा निभाई जाएगी कि बेटी के विवाह पर अधिकारियों का दल जाएगा 11 हजार रुपये और साड़ी भेंट देगा.

क्यों शुरू किया है ये योजना
अधिकारियों ने बताया कि मामेरा की राशि के लिए क्रय किए गए प्रति किलो दूध पर दो पैसे एकत्र किए जाएंगे. इसमें उतनी ही राशि दुग्ध संघ भी मिलाएगा.

यह राशि विशेष कोष में जमा की जाएगी और इसी से मामेरा दिया जाएगा। इस कार्य को निगरानी और संचालन के लिए विशेष टीम बनाई गई है.

इसमें पांच से सात लोग रहेंगे. किसान परिवार में बेटी के विवाह का निर्माण मिलने पर तब दिनांक को संघ के सात से 11 लोगों का दल नकदी और साड़ी उपहार लेकर मामेरा देने जाएगा.

इसकी शुरुआत इस साल विवाह का मुहूर्त शुरू होने के साथ ही कर दी जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि अभी इसकी शुरुआत भोपाल दुग्ध संघ से हो रही है.

सीईओ, भोपाल दूध संघ प्रीतेश जोशी ने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश दुग्ध संघ की सभी इकाइयों में यह परंपरा शुरू हो जाएगी.

भोपाल दुग्ध संघ में अभी 69 हजार दुग्ध उत्पादक जुड़े हुए हैं. इनमें से 45 से 48 हजार लोग प्रतिदिन दूध बेचते हैं. बाजार में कई सहकारी और निजी कंपनियां दुग्ध उत्पादकों को अपने साथ जोड़ रही है.

इसलिए कंपनी इसे इसलिए भावनाओं से जोड़ रही कि तमाम दूध उत्पादक किसान सांची से जुड़े रहें.

दुग्ध उत्पाठकों से हमारा रिখার केवल व्यावसायिक नहीं बल्कि भावनात्मक भी है। दुग्ध संघ पूरा एक परियार है इसलिए हम सभी एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...