नई दिल्ली. आवारा कुत्तों की समस्या एक बड़ी समस्या है. इससे न सिर्फ इंसानों बल्कि जानवरों को भी खतरा है. आवारा कुत्तों के काटने से रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी होती है. हालांकि अगर कुत्तों को वैक्सीन लगी है तो भी फिर दिक्कत नहीं आती है. इसलिए समस्या से निपटने के लिए आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाई जाती है. यही काम बिहार के मुजफ्फरपुर में होने जा जा रहा है. इस शहर में तमाम आवारा कुत्तों को वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है. असल में नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ेगी, फिर पशु शल्य चिकित्सक उन्हें वैक्सीन लगाएंगे.
प्रांतीय पशु चिकित्सालय के मदद मांगने पर पिछले दिनों निगम कार्यालय में हुई बैठक में इसकी पूरी रणनीति तैयार हो गई है. निगम के अफसरों के मुताबिक निगम अपने संसाधन व टीम की मदद से आवारा कुत्तों को पकड़ने के बाद पशु चिकित्सालय के हवाले कर देगा. डॉग कैचिंग वाहन, कुत्तों को पकड़ने वाली जाली व अन्य संसाधन का इस्तेमाल किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक होगा वैक्सीनेश
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग के स्तर से वैक्सीन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाना है.
चंदवारा स्थित प्रांतीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. महेंद्र पासवान ने बताया कि आवारा कुत्तों को दो तरह के इंजेक्शन दिए जाएंगे.
वैक्सीन-इंजेक्शन लगाने के साथ ही संबंधित कुत्ते के शरीर पर खास निशान लगेगा. इससे यह आसानी से पता चल सकेगा कि किसे वैक्सीन की खुराक मिल चुकी है और कौन बचा हुआ है.
इस प्रक्रिया में डीवर्मिंग का इंजेक्शन भी शामिल है. इस डोज के बाद संबंधित आवारा कुत्तों के काटने पर रैबीज का खतरा नहीं रहेगा.
मालूम हो कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने पर रोज औसतन 50 लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसे एक बड़ी समस्या माना जा रहा है.
GG सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही आवारा वारा कुत्तों वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। इसमें नगर निगम से मदद मिलेगी.
वर्ष 2019-20 में हुई पशु गणना के आधार पर वैक्सीन का स्टॉक मिला है। जरूरत होने पर और वैक्सीन मंगवाई जाएंगे.
डेयरी मत्स्य एवं पशु साधन विभाग के स्तर से प्रांतीय पशु चिकित्सालय को मुजफ्फरपुर शहर के आवारा कुत्तों के लिए 2900 वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ शहर में छह हजार कुत्ते हैं. जिन्हें वैक्सीन लगाया जाना है.











