Home डेयरी Dairy Animal: ठंड में पशु को स्पेशल दलिया खिलाएं, बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, बनाने का तरीका जानें यहां
डेयरी

Dairy Animal: ठंड में पशु को स्पेशल दलिया खिलाएं, बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, बनाने का तरीका जानें यहां

HF Cross Cow milk per day
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है और सुबह व शाम में मौसम ठंड का एहसास कर रहा है. ऐसे में डेयरी फार्मर्स को अपने पशुओं का अच्छे से ख्याल रखना होगा नहीं तो इसका असर दूध उत्पादन पर पड़ेगा. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है. क्योंकि पशु को अपने शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है. जबकि दूध बनने के लिए भी ऊर्जा की ही जरूरत होती है. इस वजह से पशु की ज्यादा ऊर्जा ठंड से बचने में लग जाती है. इसके चलते कुछ मामलों में दूध उत्पादन घट जाता है.


हालांकि कुछ उपाय हैं जिनको करके न सिर्फ दूध उत्पादन को बनाए रखा जा सकता है बल्कि बढ़ाया भी जा सकता है. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि ठंड के मौसम में पशुओं को ठंड से बचाने के तमाम इंतजाम करने चाहिए. ताकि उन्हें ठंड से बचने में ज्यादा एनर्जी ना लगाना पड़े और इससे दूध उत्पादन पर असर ना पड़े. तभी डेयरी फार्मिंग के काम में फायदा होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है.

तैयार करने क्या है तरीका
एक्सपर्ट के मुताबिक ठंड के समय में पशुओं को एक विशेष तरह की दलिया खिलाई जाती है. जिससे पशु का दूध का उत्पादन बना रहता है.

वहीं लगातार इस दलिया को खिलाने से पशु का दूध उत्पादन बढ़ भी जाता है.

इस स्पेशल दलिया को बनाने के लिए सबसे पहले 3 किलो गेहूं का दलिया लेना होगा.

इसके बाद उसके अंदर पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर अच्छे से पका लेना है. जब वह पक जाए तो उसके अंदर 500 ग्राम गुड़ मिला दें.

इसके अलावा इस स्पेशल दलिया में 100 ग्राम मेथी और 50 ग्राम खाने वाला सोडा डाल दें और अच्छे से सभी चीजों को मिला लें.

एक बार फिर पकाने के लिए चूल्हे पर चढ़ा दें और जब यह पक जाए ठंडा कर लें. फिर इसमें 100 एमएल सरसों का तेल और 20 ग्राम मीठा सोडा मिलाएं.

इस दलिया को पशु को शाम के समय में खिलाना है लेकिन यहां इस बात का ध्यान रखना है कि जब पशु खल आदि खा ले उसके बाद ही दलिया को खिलाएं और उसके बाद कुछ भी ना खिलाएं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि इस दलिया को खिलाने से पशुओं को ऊर्जा मिलेगी और उनका दूध उत्पादन का स्थत बना रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...