Home डेयरी Dairy: नकली दूध बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल फैक्ट्री का खुलासा, लाखों लीटर केमिकल बरामद
डेयरी

Dairy: नकली दूध बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल फैक्ट्री का खुलासा, लाखों लीटर केमिकल बरामद

छापेमारी की कार्रवाई करती टीम.

नई दिल्ली. लोगों की जिंदगी में जहर घोलने वाली एक फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है. दरअसल, बुलंददशहर में एक नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का पता चला है. जिसके बाद टीम ने छापेमारी करके वहां भारी मात्रा में नकली दूध बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई को बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Security Department) की टीम ने किया है. दरअसल, विभाग की टीम की ओर से स्याना अड्डे पर छापेमारी की गई है. इस दौरान नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल का विशाल भंडार जब्त किया गया. टीम की ओर से ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि स्याना अड्डे पर नकली दूध बनाने की फैक्ट्री चल रही है. पूरी प्लानिंग के साथ फिर वहां पर कार्रवाई की गई. खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जब्त किए गए केमिकल की मात्रा लाखों लीटर है.

कार्रवाई का क्या हुआ फायदा
बरामद सामग्री से बहुत भारी मात्रा में दूध बनाया जा सकता था. आरोपी काफी समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे.

यह केमिकल बुलंदशहर से आसपास के क्षेत्रों में नकली दूध बनाने वाले मिलावट खोरों को सप्लाई किया जाता था.

यही मिलावटखोर फिर दूध नकली दूध बनाकर लोगों को बेचते थे. नकली दूध दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव समेत पूरे एनसीआर में पहुंचाया जाता था.

अधिकारियों ने बताया कि इस केमिकल से तैयार किया जाने वाला मिलावटी दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद ही नुकसानदेय है.

विभाग ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली दूध के निर्माण और आपूर्ति पर अंकुश लगेगा.

खाद्य सुरक्षा विभाग ऐसे अन्य स्थानों पर भी नजर रख रहा है जहां मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं.

विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद इस सफेद जहर को बनाने वाले लोग अभी भी सक्रिय हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB और नाबार्ड के सहयोग से गांवों में बेहतर होगी डेयरी सुविधाएं

नई दिल्ली. नाबार्ड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सूद की...

डेयरी

Dairy: अब सांची की बढ़ेगी प्रोसेसिंग क्षमता, बेहतर होगा क्वालिटी टेस्ट सिस्टम, रख दी गई बुनियाद

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भोपाल में...