Home पशुपालन Animal News: पशुपालन में शुरुआती इलाज जानना है क्यों जरूरी, जानें यहां
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में शुरुआती इलाज जानना है क्यों जरूरी, जानें यहां

livestock animal news
बकरी चराता गोट फार्मर.. फोटो क्रेडिट-पिंटू पहाड़ी.

नई दिल्ली. प्राथमिक चिकित्सा फर्स्ट एड जिस तरह से इंसानों के लिए जरूरी होती है, ठीक उसी तरह से पशुओं के लिये भी जरूरी हैं. क्योंकि इमरजेंसी समस्याएं और दुर्घटना पशुओं के साथ भी होती है. इस प्रकार हम देखते है कि प्राथमिक चिकित्सा वो तरीका है जो किसी रोग की​ विशेष चिकित्सा के पहले की जाये. इससे पशु कभी-कभी स्वस्थ भी हो जाता है व बीमारी विकराल रूप धारण नहीं कर पाती. पशु चिकित्सक को बुलाने का समय मिल जाता है और उन्हें भी पशु के उपचार में आसानी हो जाती है.

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के मुताबिक प्राथमिक चिकित्सा का पशु चिकित्सा में बहुत महत्व होता है. भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज को बताया कि (Livestock Animal News) इसलिए पशुपालकों तथा किसानों को प्राथमिक चिकित्सा पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

क्या करना है जानें यहां
आमतौर पर दुर्घटनाओं में बकरी द्वारा जहर खा लेना, डायरियाम, अत्यधिक रक्तसाव, हड्डी का टूटना व जोड़ों का हट जाना आम बात है.

ये सारी समस्याएं दर्दनाक होती हैं. कई बार जानलेवा भी हो जाती हैं. इसलिए यह आवश्यक है कि पशु रोग या पशु की स्थिति की पहचान सबसे पहले की जाये.

जैसे ही यह पता चले कि कोई पशु बीमार है तो उसे स्वस्थ पशुओं से अलग कर दूर बांध देना चाहिये. ऐसे बीमार पशु को हवादार, शान्त एवं साफ जगह पर रखना चाहिये.

जल्दी घरेलू उपचार देना चाहिये. बीमार पशु को प्राथमिक चिकित्सा शीघ्र पहुंचाना चाहिये.

अगर आप समय रहते ही पशुओं का इलाज कर देंगे तो फिर पशुओं को गंभीर समस्या होने से बचा सकते हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि खून बहने के दौरान अगर उसे रोकने का इंतजाम किया जाए तो ​इससे बकरी की जान बचाई जा सकती है.

जबकि इससे पशु चिकित्सक को पशु का इलाज करने में मदद मिलेगी और इससे पशु जल्दी ठीक हो जाएगा.

यदि पशु जल्दी स्वस्थ हो जाएगा तो फिर आपको इलाज में ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बारे में हर पशु पालक भाई को जानकारी होनी चाहिए, अगर जानकारी नहीं होगी तो फिर मुश्किल हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...