Home पशुपालन Animal: मुफ्त में कराएं पशुओं की जांच, बिहार में मिल रही है ये सुविधा
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal: मुफ्त में कराएं पशुओं की जांच, बिहार में मिल रही है ये सुविधा

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुपालन में सबसे ज्यादा नुकसान पशुओं की बीमारी के कारण होता है. असल में इससे दो बड़े नुकसान होते हैं. एक तो जब पशु बीमार पड़ता है तब उत्पादन सीधे घट जाता है. इसके चलते नुकसान होने लग जाता है. वहीं दूसरा नुकसान बीमारी में इलाज कराने से होता है. इलाज कराना जरूरी भी होता है और इससे पशुपालन की लागत बढ़ जाती है. पशु से जो कमाई होती है, उससे कहीं ज्यादा उसके इलाज में खर्च करना पड़ता है. इसलिए पशुओं को बीमा​रियों से बचाना जरूरी होता है.

यदि पशुओं को बीमारियों से बचा लिया जाए तो फिर पशुपालन में नुकसान से खुद को बचाया जा सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार पशु बीमार तो नजर नहीं आता है लेकिन फिर अचानक से एक दिन वो बीमार हो जाता है. ऐसे में आपका पशु फिट है या नहीं, इसका पता लगाने का एक अच्छा मौका है. खासकर बिहार के पशुपालकों के लिए सरकार की तरफ से ये इंतजाम किया गया है. पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण काम किया गया है. ताकि पशु की सेहत अच्छी रहे और पशुपालक खुशहाल रहें.

कौन सही जांच फ्री होगी
▶️ बिहार के सभी पशुपालकों के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना की आधुनिक प्रयोगशालाओं में आपके पशुओं के स्वास्थ्य की जांच फ्री में उपलब्ध है.

▶️ सरकार की तरफ से कई तरह की जांच मुफ्त की गई है. जिसमें खून की जांच फ्री में करवाई जा सकती है.

▶️ इसके अलावा संक्रामक रोग की जांच भी फ्री में की जाएगी.

▶️ कई बार दूध उत्पादन कम हो जाता है. वहीं पेशाब में भी दिक्कत आती है. इसलिए दूध और पेशाब की जांच भी फ्री है.

▶️ फ्री में ब्लड प्रोटोजोआ, T.C., D.C., ESR, हीमोग्लोबिन की जांच करवा सकते हैं.

▶️ जोन्स डिजीज, T.B., ब्रुसेलोसिस, ग्लैंडर्स टेस्ट भी फ्री हो रहा है.

▶️ मिल्क कल्चर सेंसिटिविटी, यूरिन रूटीन एवं यूरिन कल्चर भी फ्री में कराएं.

▶️ P.M., पैरासिटोलॉजिकल, पैथोलॉजिकल बैक्टीरियोलॉजिकल एवं जल जांच होगी.

▶️ गोबर (Fecal) जांच, स्किन स्क्रेपिंग, लिस्फ नोड बायोप्सी भी फ्री में होगी.

▶️ पशु आहार टेस्ट की फीस देनी होगी.

▶️ वहीं मुर्गी पालन करने वाले पोल्ट्री किसानों के लिए अच्छी खबर है. इसमें भी कई जांच फ्री है.

निष्कर्ष
अपने बीमार पशुओं के सटीक उपचार और बेहतर उत्पादन के लिए आज ही संस्थान की सेवाओं का लाभ उठाएं. फ्री जांच के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के नजदीक पटना में संपर्क करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Pashu Mela: एमपी में होने वाले पशुपालक सम्मेलन में उन्नत नस्ल के पशुओं का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने का सपना देख रही...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Goshala: 26 करोड़ के खर्च से बनी गौशाला में 500 गोवंश का संरक्षण शुरू, 10 हजार की है क्षमता

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह गौशाला गोवर्धन पर्वत...