Home डेयरी Maize: कब करनी चाहिए मक्का की बुवाई, लोबिया के साथ बो सकते हैं इसे
डेयरी

Maize: कब करनी चाहिए मक्का की बुवाई, लोबिया के साथ बो सकते हैं इसे

Maize crop, green fodder, green fodder for animals, fodder, fodder news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के मुताबिक भारत में मक्का दाने व हरे चारे दोनों के लिए उगाया जाता है. मक्का की पहली बार मध्य अमेरिका में खोज की गई थी. मक्का का चारा मुलायम और पौष्टिक होता है. इसी वजह से पशु इसे चाव से खाते हैं. एनडीडीबी के मुताबिक हरे चारे के लिए इसे बाली निकलने की अवस्था पर काटना चाहिए. मक्का की खेती दोमट, बलुई दोमट भूमि में सफलतापूर्वक की जा सकती है. यह ऐसी भूमि पर भली प्रकार उगती है, जो न तो अम्लीय हो और न क्षारीय.

मक्का की फसल के लिए पलेवा करके 1-2 जुताई कल्टीवेटर हल से करनी चाहिए. हर जुताई के बाद पाटा लगाना जरूरी है. जायद में मक्का की बुवाई फरवरी के दूसरे पखवाड़े से शुरू की जाती है. खरीफ में मक्का की बुवाई 15 जून के पश्चात करते हैं.

बुवाई कैसे की जाती है
अगर बुवाई लाइनों में करते हैं जिसमें लाइन की दूरी 30 सेमी. होनी चाहिए. लगभग 60-80 किग्रा. बीज प्रति हैक्टेयर बुवाई के लिए पर्याप्त होता है.

मक्का के साथ लोबिया की सहफसली खेती करने पर मक्का के 40-50 किग्रा. तथा लोबिया के 15-20 किलो ग्राम प्रति हैक्टेयर बीज की आवश्यकता पड़ती है.

संकर तथा संकुल किस्मों में 120 किग्रा. नत्रजन तथा 40 किग्रा. फोस्फोरस प्रति हैक्टेयर देना आवश्यक है.

नत्रजन की दो-तिहाई मात्रा तथा फोस्फोरस की पूरी मात्रा बुवाई के समय तथा शेष एक तिहाई नत्रजन बुवाई के 30 दिन बाद खेत में डालना चाहिए.

खतपतवार नियंत्रण के लिए बोने के तुरंत बाद रासायनिक खतपतवार नाशक एटाजीन 1 किलो ग्राम प्रति हैक्टेयर और पेंडीमिथैलिन 1.5 किग्रा. प्रति हैक्टेयर 600 लीटर पानी में एक साथ घोलकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव करें.

जरूरत के मुताबिक 12 से 15 दिन के अंतर पर सिंचाई की जानी चाहिए. फसल को कुल 4-6 बार सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है.

हरे चारे के लिए उगाई गई फसल की कटाई आमतौर पर बाली आने के समय लगभग 50 से 55 दिन के बाद करनी चाहिए.

अच्छे प्रबंधन से इसकी 35-50 टन प्रति हैक्टेयर उपज प्राप्त की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....