Home पशुपालन Animal Husbandry: पशुपालन कर रहे हैं और इससे जुड़ी ये अहम बातें नहीं मालूम है तो, यहां जानिए
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन कर रहे हैं और इससे जुड़ी ये अहम बातें नहीं मालूम है तो, यहां जानिए

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं से अच्छा उत्पादन लेने के लिए एक नहीं कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. तब जाकर अच्छा उत्पादन मिलता है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार (Animal and Fish Resources Department Government of Bihar) की ओर से पशुपालन के काम में किन बातों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, इससे जुड़ी हुई कई अहम प्वाइंट्स शेयर किए गए हैं. लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) यहां आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहा है. ताकि आपको पशुपालन के काम में फायदा हो, नुकसान नहीं.

एक्सपर्ट का कहना है कि पशु स्वास्थ्य के तहत उसका प्रजनन स्वास्थ्य भी आता है. इसके अलावा भी कई अहम चीजें हैं. आइए डिटेल से जानते हैं.

यहां पढ़ें, अहम बातें
एक्सपर्ट के मुताबिक स्वस्थ प्रजनन के तरीके से ही उच्च गुणवत्ता की संतति प्राप्त होती है.

पशु का समय पर गर्भधारण, उचित गर्भकालीन देखभाल और सुरक्षित प्रसव पशु स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है.

नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान और नवजात देखभाल भी इसी आयाम के अंतर्गत आते हैं.

स्वस्थ पशु के लिए स्वच्छ, हवादार और सुरक्षित आवास जरूरी होता है. पशुशाला में नमी, बदबू, गंदगी और कीटाणु नहीं होना चाहिए.

पशुओं को पर्याप्त धूप, हिलने-डुलने की जगह और आरामदायक फर्श मिलना चाहिए.

गंदगी में रहने से त्वचा रोग, पैरों की बीमारी और संक्रमण बढ़ सकता है.

पशु भी भावनाओं और संवेदनाओं वाले जीव होते हैं.

उनके साथ क्रूरता, हिंसा या उपेक्षा उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है.

नियमित रूप से पशु से संवाद, स्नेहपूर्ण व्यवहार और सहचर्य उनके व्यवहार को संतुलित और उत्पादक बनाता है.

पशुओं को आवश्यक स्वतंत्रता मिलनी चाहिए -जैसे भूख-प्यास से मुक्ति, भय व तनाव से मुक्ति, चोट और रोग से मुक्ति, प्राकृतिक व्यवहार की स्वतंत्रता आदि.

यह सुनिश्चित करना समाज और सरकार की जिम्मेदारी है. यदि हम पशुओं की देखभाल करेंगे, तो वे भी हमें समर्पण और समृद्धि देंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...