Home डेयरी Dairy: 15 लीटर दूध देने वाली भैंस को क्या खिलाएं, जानें यहां
डेयरी

Dairy: 15 लीटर दूध देने वाली भैंस को क्या खिलाएं, जानें यहां

animal husbandry
मेले में आकर्षण का केंद्र बना भैंसा.

नई दिल्ली. पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे यह तो हर पशुपालक की चाहत होती है लेकिन पशु कैसे दूध का उत्पादन करेगा, यह जानना भी बेहद जरूरी होता है. क्योंकि पशुओं को जब तक उनकी मुकम्मल हो खुराक नहीं मिलेगी तब तक उनका दूध उत्पादन बेहतर नहीं होगा. कई बार उन्हें सही खुराक न मिलने की वजह से दिक्कतें आती हैं और इससे दूध का उत्पादन क्षमता के मुताबिक और कम हो जाता है. इसलिए हर पशुपालक भाई को ये पता होना चाहिए कि पशु को उनकी जरूरत मुताबिक कितना और क्या खिलाना चाहिए.

मान लीजिए कि आपकी भैंस हर रोज 15 लीटर दूध दे रही है तो 15 लीटर दूध देने वाली भैंस को क्या खिलाएं, इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए. तभी दूध का उत्पादन 15 लीटर पर बना रहेगा और आपको इससे मिलता रहेगा.

क्या खिलाना, यहां पढ़ें
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources) बिहार सरकार की मानें तो पशुओं के लिए तीन चीज बेहद ही जरूरी होती हैं. सूखा चारा, हरा चारा और फीड. पशुओं को ये तीनों चीजों की जरूरत होती है.

अगर आपके पास ऐसी भैंस है जो 15 लीटर दूध दे रही है तो रोजाना उसे 7 से 8 किलो फीड खिलाना पड़ेगा, तभी उसका दूध उत्पादन अच्छा रहेगा.

फीड में 3 किलो खल, 3 किलो अनाज, 3 किलो चोककर मिलाना चाहिए. जिसके
लिए सरसों और कपासिया की खली, किलो गेहूं, जौ और मक्के का चोकर भी खिलाना चाहिए.

हर दिन 10 से 15 किलो सूखा चारा और 20 से 30 किलो हरा चारा भी पशुओं को खिलाना चाहिए.

इसके अलावा फीड में 100 ग्राम कैल्शियम, 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर और 100 ग्राम सरसों का तेल, गुड़ आदि भी खिलाना चाहिए.

निष्कर्ष
इसमें इस बात का भी ध्यान रखें कि पशुओं को यह फीड आधा सुबह आधा शाम को दें और दिन भर से जुगाली करने का पूरा मौका दें. अगर आप यह काम कर ले जाते हैं तो पशु का दूध उत्पादन 15 लीटर बना रहेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....