Home डेयरी Dairy News: पशुपालन विभाग की टीम पहुंचेगी आपके घर, राज्यमंत्री लखन पटेल ने गिनाए इसके फायदे
डेयरी

Dairy News: पशुपालन विभाग की टीम पहुंचेगी आपके घर, राज्यमंत्री लखन पटेल ने गिनाए इसके फायदे

राज्यमंत्री लखन पटेल.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने बताया कि पशुपालन राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अर्थव्यवस्था की एक अहम कड़ी है. मध्य प्रदेश, सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसनों की आय को दोगुनी करने के लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है. कहा कि राज्य में सीएम के नेतृत्व में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए दूध उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. ताकि किसानों की इनकम बढ़ जाए. उन्होंने कहा कि किसानों की इनकम को दोगुनी करने में सबसे ज्यादा अहम भूमिका पशुपालन विभाग की है. यही वजह है कि मध्य प्रदेश में विभाग कई काम कर रहा है जिससे किसानों को फायदा हो.

उन्होंने बताया कि राजस्थान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से एक अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे समृद्धि संपर्क अभियान का नाम दिया गया है, जो 2 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक राज्य में चलाया जाएगा. उन्होंने इस अभियान में क्या-क्या होगा, इसके बारे में भी अहम जानकारी साझा की है.

अभियान के तहत क्या-क्या काम होगा
राज्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 10 या उससे अधिक गोवंश या भैंस वंश वाले जानवर के पालने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाएगा.

उसके बाद 5 से लेकर 10 तक जिनके पास पशु हैं उन पशुपालकों से संपर्क करने की योजना है. फिर एक से लेकर 5 तक पशु जिनके पास हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा.

उन्होंने आगे बताया कि उनके विभाग की कोशिश है कि हर एक पशुपालक के पास विभाग की मैत्री, एवीएफओ हों या फिर डॉक्टर सभी पहुंचे.

पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों को कैसे रोका जाए, इसकी जानकारी दी जाएगी. साथ ही दूध का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए, इस बारे में भी बताया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कौन सा चारा पशुओं को खिलाना चाहिए, जिससे ज्यादा दूध का उत्पादन हो.

कौन सा चारा कब खिलाना है, कब नहीं खिलाना इन सब चीजों की जानकारी भी दी जाएगी. साइलेज के बारे में भी बताया जाएगा.

राज्यमंत्री ने राज्य के सभी पशुपालकों से अपील की है कि जो भी विभाग के लोग आपके दरवाजे पर आ रहे हैं. उनका सहयोग करें जो भी चीज वह बता रहे हैं उसका फायदा भी उठाएंं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...