Home डेयरी Milk Production: यहां की महिलाएं कर रही हैं पशुपालन और दूध-दही बेचकर हो रही मोटी कमाई
डेयरी

Milk Production: यहां की महिलाएं कर रही हैं पशुपालन और दूध-दही बेचकर हो रही मोटी कमाई

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन करके दूध उत्पादन किया जा सकता है और फिर दूध से घी, पनीर और दही जैसे प्रोडक्ट को बनाकर खूब कमाई की जा सकती है. इस बात को महिलाओं ने भी साबित करके दिखा दिया है. महिलाएं खुद का रोजगार शुरू करके अच्छी कमाई कर रही हैं. इसी दिशा में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील की कुड़ी पंचायत के बिचौली गांव की महिलाओं ने मिसाल पेश की है. यहां की महिलाएं पशुपालन कर रही हैं. दूध और डेयरी उत्पाद बेचकर अच्छी कमाई करती हैं. इससे हर परिवार की सालाना आय में एक लाख रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है.

गांव में हर घर में 2 से 3 गाय, भैंस या बकरी हैं. कुल 400 से ज्यादा पशु हैं. रोजाना 250 से 300 लीटर दूध निकलता है. यह दूध डेयरी और आसपास के गांवों मैं बिकता है. महिलाएं घी, पनीर और दही भी बनाकर बेच रही हैं.

कैसा कर रही हैं बिजनेस
इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है. एनआरएलएम के ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गांव में 18 समूह हैं.

इनमें 100 परिवारों की करीब 200 महिलाएं जुड़ी हैं. उन्होंने बताया कि यह गांव वन ग्राम है. पहले यहां जीवन स्तर काफी नीचे था.

अब महिलाएं आत्मनिर्भर हो गई हैं. गांव की संगीता मालवीय को लखपति दीदी कहा जाता है.

वे प्रधानमंत्री से दिल्ली में मिल चुकी हैं. प्रधानमंत्री ने उन्हें संवाद के लिए बुलाया था। संगीता ने बताया कि पशुपालन समूह की महिलाएं.

महिलाओं ने मेहनत कर खुद का रोजगार खड़ा किया है. अब गांव की तस्वीर बदल रही है.

जानें पंचायत का लेखा-जोखा यहां की जनसंख्या 1000 है. साक्षरता दर 60 परसेंट है.
जिला मुख्यालय से दूरी 25 किमी दूर है. कनेक्टिविटी सड़क मार्ग है. प्रमुख उत्पादन यहां गेहूं, सोयाबीन का है.

निष्कर्ष
अगर दूध उत्पादन का काम किया जाए तो इससे अच्छी कमाई की जा सकती है. किसान अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...