Home पशुपालन Dairy Animal: पशु बारिश में हरा चारा खाने से हो सकते हैं बीमार, इस तरह खिलाएं तो नहीं होगी परेशानी
पशुपालन

Dairy Animal: पशु बारिश में हरा चारा खाने से हो सकते हैं बीमार, इस तरह खिलाएं तो नहीं होगी परेशानी

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. पशुओं का ख्याल मौसम के हिसाब से भी रखा जाता है. गर्मी, बारिश और ठंड में अलग-अलग तरीकों से पशुओं को पाला जाता है. इस दौरान उन्हें खाने-पीने और रहने के आवास का भी ध्यान देना होता है. अगर ऐसा न किया जाए तो फिर पशुओं की सेहत और ​इसके बाद उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है. इसके चलते पशुओं को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर बात सिर्फ और सिर्फ बारिश के मौसम की जाए तो इस दौरान आहार व्यवस्था करना भी बेहद अहम है. बरसात के मौसम में पशुओं को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध होता है लेकिन ज्यादा खिलाने से दिक्कतें होने लगती हैं.

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि पशुओं को ज्यादा हरा चारा नहीं खिलाना चाहिए, क्योंकि पशुओं को दस्त लगने या पेट खराब होने की संभावना रहती है. हरे चारे के साथ सूखा चारा भी मिलाकर देना चाहिये. यानी केवल पशुओं को हरा चारा नहीं बल्कि संतुलित आहार देना चाहिये. जिसमें सूखा चारा, दाना, खल्ली, चूरी, खनिज मिश्रण और नमक भी मिला होना चाहिये. बारिश के पानी या नमी की वजह से पशुओं के चारे में फफूंद लग सकता है या कड़वापन आ जाता है. इसलिये एक सप्ताह से ज्यादा बना हुआ चारा पशु को नहीं खिलाना चाहिए.

दूध की क्वालिटी पर भी पड़ता है असर
एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि बारिश के दिनों में हरे चारे में नमी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है. बारिश के कारण चारा बिल्कुल तरोताजा नजर आता है. जबकि पशु भी चाव से इस दौरान चारा खाते हैं. अगर पशु जब इस दौरान हरा चारा ज्यादा खाता है तो उसे डायरिया समेत और भी दूसरी बीमारी होने का खतरा बना रहता है. इतना ही नहीं उस चारे में मौजूद नमी के चलते ही दूध की क्वालिटी पर भी असर पड़ता है. दूध की क्वालिटी पर असर का मतलब ये है कि पशुपालकों को इसका सीधा नुकसान झेलना होगा.

पशुओं को पिलाएं साफ पानी
चारे के साथ पानी की भी ठीक से व्यवस्था करनी चाहिये. पशुओं को बरसाती नाले का पानी नहीं पिलाना चाहिये, बल्कि साफ एवं स्वच्छ पानी पिलाना चाहिये. कई बार देखा जाता है कि पशु बारिश का जमा पानी पी लेते हैं. इसके चलते उन्हें परेशानी हो सकती है. ख्याल करें कि पशु कभी भी जमा हुआ और नाले का पानी न पी पाए. एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. इसलिए हमेशा ही साफ पानी पिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
पशुपालन

Animal Husbndry: जून का महीना पशुओं के लिए है भारी, ज्यादा ध्यान रखने की है जरूरत

नई दिल्ली. जून का महीना भीषण गर्मी वाला है. इसलिए पशुओं का...

पशुपालन

Animal News: जानवरों की इमरजेंसी देखभाल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन जिंदगी बचाना वाला है उपाय

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना ने...

careerपशुपालन

RAJUVAS: वेटरनरी यूनिवर्सिटी की परीक्षा 12 जुलाई को, प्री-पीजी के माध्यम से होगा इम्तिहान

नई दिल्ली. राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (RAJUVAS) में प्रवेश का...

animal husbandry
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: नस्ल सुधार के लिए बकरी पालकों को बकरा दे रही है सरकार

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार की तरफ से पशुपालन को बढ़ावा देने के...