Home सरकारी स्की‍म Solar Energy: पशु, मुर्गी-मछली पालक ऐसे उठा सकते हैं सरकार की सोलर योजना का फायदा, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Solar Energy: पशु, मुर्गी-मछली पालक ऐसे उठा सकते हैं सरकार की सोलर योजना का फायदा, पढ़ें डिटेल

solor energy
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में “पीएम सूर्य घर योजना” पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप का आयोजन किया गया. जहां पीएम सूर्य घर योजना पर चर्चा की गई और बताया गया कि लखनऊ शहर में इस योजना के अंतर्गत 1.5 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है. इस योजना से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी. साथ ही इसका फायदा पशु, मुर्गी-मछली पालक भी उठा सकते हैं. क्योंकि इस कामों में भी बिजली की जरूरत पड़ती है जो सोलर एनर्जी के जरिए पूरी की जा सकती है.

बात की जाए पशुपालन की तो पशुशाला में बिजली की जरूरत होती है. क्योंकि पशुओं को नहलाने और फार्म को साफ करने से लेकर तमाम कामों सोलर एनर्जी के जरिए पानी उपलब्धता हो जाएगी. वहीं मुर्गी पालन में मुर्गियों को एक तय रोशनी में रखना पड़ता है. जबकि मछली पालन में सोलर एनर्जी कारगर साबित हो सकती है. यूपीनेडा डायरेक्टर ने बताया कि नागरिकों के लिए इस योजना में लोन सुविधा, पंजीकरण प्रक्रिया और इसे अपनाने के फायदों पर भी वर्कशॉप में बताए गए हैं. बताया गया है कि एमएनआरई ने यूपीनेडा को राज्य नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है, जो इस योजना पर काम करेगी.

भागीदारी बढ़ाने का आग्रह
नगर आयुक्त ने नागरिकों से “पीएम सूर्य घर योजना” में भागीदारी बढ़ाने का अपील किया. लखनऊ के सभी 110 वार्डों में सघन रूप से सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन के लिए सभी पार्षदों के सहयोग की अपेक्षा की और साझा किया कि सभी वार्डों में हर घर तक रूफटॉप इंस्टॉलेशन का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिए वार्ड वाइज वेंडर्स की सूची यूपीनेडा द्वारा दी गई है. उन्होंने इन वेंडर्स का सहयोग जमीनी स्तर पर करते हुए अभियान को सफल बनाकर लखनऊ को पूरी तरह सोलर कवर्ड करने का सपना पूरा करने की अपील की है.

नगर निकाय को मिलेगा 15 करोड़ रुपये
मेयर ने दीपावली के अवसर पर पीएम सूर्य घर योजना को बढ़ावा देने के लिए नगर निकायों की सहभागिता की जरूरत के बारे में बताया और एमएनआरई द्वारा हर एक इस्टालेशन पर नगर निकाय को 1000 रुपये की ईनाम राशि प्रदान करने का प्रावधान के बारे में बताया. लखनऊ में इस योजना के तहत 1.5 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करने पर नगर निगम को कुल 15 करोड़ रुपये प्रोत्साहन धनराशि के रूप में भारत सरकार द्वारा दी जाएगी. इसका उपयोग शहर के अन्य विकास कार्यों में किया जा सकेगा.

योजना से जुड़ने की प्रक्रिया
नागरिक योजना में www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं. बिजली खाता संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज कर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है.

योजना के फायदे
इस योजना के तहत बिजली बिल में 60 फीसदी तक की कमी और अधिकतम 1 लाख 8 हजार की सब्सिडी का लाभ प्राप्त किया जा सकता है.

लोन सुविधा
योजना के तहत 7 फीसदी ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध है. पीएम सूर्य घर पोर्टल को जनसमर्थ पोर्टल से जोड़कर लोन प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है.

पंजीकृत विक्रेता
योजना में शामिल पंजीकृत विक्रेता सोलर रूफटॉप स्थापना में मदद करेंगे. इसके लिए उन्हें यूपीनेडा में बैंक गारंटी और शपथ पत्र जमा करना होगा.

जागरूकता कार्यक्रम
योजना की जानकारी और सहायता हेतु IEC गतिविधियां चल रही हैं और टोल-फ्री नंबर 15555 पर सहायता उपलब्ध है. यूपीनेडा ‌द्वारा उपलब्ध वेंडर्स की सूची वार्ड स्तर पर नागरिकों की सहायता हेतु प्रदान की गई है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...