Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: मधुमक्खी पालन करने के लिए सरकार करती है मदद, इस योजना का उठाएं लाभ
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: मधुमक्खी पालन करने के लिए सरकार करती है मदद, इस योजना का उठाएं लाभ

bee keeping
मधुमक्खी पालन की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. किसानों के बीच मधुमक्खी पालन का भी क्रेज बढ़ रहा है और आज के दौर में बहुत से किसान मधुमक्खी पालन कर रहे हैं. इससे उनकी आमदनी भी बढ़ रही है और यह अच्छा व्यवसाय भी माना जा रहा है. इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने के मकसद से सरकार भी किसानों की आर्थिक तौर पर मदद करती है. इसी क्रम में बिहार सरकार ने राज्य में मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के मकसद से मधुमक्खी बॉक्स का वितरण करने की बात कही है. बिहार सरकार के द्वारा मधुमक्खी पालन व्यवसाय सही से शुरू करने के लिए जीविका दीदियों को मधुमक्खी बॉक्स भी उपलब्ध करवाए हैं.

दिए जानें 3000 बॉक्स
बिहार सरकार राज्य के किसानों का राष्ट्रीय बागवानी मिशन और राज्य योजना के तहत मधुमक्खी पालन के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 75 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग किसानों को लगभग 70% तक सब्सिडी दे रही है. ऐसे में सरकार की इस योजना के लाभ उठाने वाले किसानों को मधुमक्खियां पालन करने के लिए सामान्य वर्ग किसान को 25%, अनुसूचित जनजाति जनजाति के 10% तक भुगतान करना होगा. इसके अलावा राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष में 3000 मधुमक्खी बॉक्स देने का लक्ष्य रखा गया, जिसमें जीविका दीदियों को 1500 और किसानों को 1500 में क्या पास दिया जाएंगे.

700 रुपये किलो बिकती है शहद
किसान एक मधुमक्खी बॉक्स से सालाना करीब 40 किलो शहद तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. वहीं भारतीय बाजार में शहद 400 से 500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है. वहीं शुद्ध शहद करीब 700 किलो तक बिकता है. ऐसे में अगर हिसाब लगाया तो किसान मधुमक्खी बॉक्स से 1 साल में 20 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं. मधुमक्खी पालन की शुरुआत करने के लिए 10 से 20 मधुमक्खी बॉक्स से की जरूरत होती है. अगर 100 बॉक्स की इकाई से मधुमक्खियां पालन का कार्य शुरू करें तो इसके लिए 5 लाख रुपये का खर्च आएगा. वहीं किसान 100 मधुमक्खी बॉक्स से 4000 किलो शहद निकाल सकते हैं. अगर 1 किलो शहद कीमत 700 के करीब है तो आप इसे ढाई लाख रुपए तक कमा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार की इस पहल से पशुपालकों को मिल रहा है फायदा, पशुओं का हो रहा इलाज

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग (Department of Animal Husbandry,...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

CARI: कामयाब पोल्ट्री व्यापारी बनना चाहते हैं तो आपके पास है शानदार मौका, यहां करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली. केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस शुरू...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish: यहां मछलियों की अच्छी प्रजातियां होंगी विकसित, पढ़ें इसके फायदे

नई दिल्ली. बिहार के बक्सर जिले में मत्स्य उत्पादन को नया आयाम...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: राजस्थान को मिलेंगी 10 लाख सेक्स सॉर्टेड सीमन की डोज, ऐसा होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली. राजस्थान सरकार के शासन सचिव पशुपालन, गोपालन और मत्स्य डॉ....