Home डेयरी Dairy Production: अगर आपके पास है 5 लीटर दूध देने वाला पशु, जानिए उसे कैसा दें संतुलित आहार
डेयरी

Dairy Production: अगर आपके पास है 5 लीटर दूध देने वाला पशु, जानिए उसे कैसा दें संतुलित आहार

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. क्या आप भी अपने पशु को स्वस्थ और तंदुरुस्त देखना चाहते हैं. वहीं दूध उत्पादन भी ज्यादा चाहते हैं तो आपको यह मालूम होना चाहिए कि इसकी कुंजी संतुलित आहार है. इसलिए दूध उत्पादन से होने वाले लाभ और हानि पशुओं को दिए जाने वाली खुराक पर निर्भर करता है. किस आमतौर पर किसान पशुओं को एक ही प्रकार का चारा देते रहते हैं. जिससे पशुओं को संतुलित आहार नहीं मिल पाता. पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादन में गिरावट देखने को मिलती है. फसलों की विविधिकरण, शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या की वजह से भी चारे का क्षेत्रफल घटता जा रहा है. ऐसे में आने वाले वक्त में चारे की उपलब्धता और ज्यादा काम हो जाएगी. इसके चलते पशुओं को वैज्ञानिक तरीके से आहार देने का महत्व बढ़ जाता है. ताकि किसान ज्यादा उत्पादन कर सकें. किसी भी गाय या भैंस को उसकी दूध देने की क्षमता के आधार पर ही आहार देना चाहिए ताकि उत्पादन में कोई कमी न रहे.


पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि वह आहार जो पशु के शरीर की विभिन्न गतिविधियों जैसे जीवित रहने, उत्पादन और अन्य सभी आवश्यकताओं के लिए उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, खनिज और विटामिन आदि की आपूर्ति करता है, उसे संतुलित आहार कहा जाता है. पशुओं को स्वस्थ रखने और उनके दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए हरा चारा आवश्यक है. जानवर इसे चाव खाते हैं और आसानी से पचाते हैं. हरे चारे में उच्च मात्रा में विटामिन ए, खनिज पदार्थ होता है. जो पशु की प्रजनन शक्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे पशु को समय पर गर्मी में आने में मदद मिलती है और दो ब्यांत के बीच का अंतर भी काम हो जाता है. एक व्यस्त गाय-भैंस के लिए 10 से 15 डिसमिल भूमि में हरा चारा लगाने से प्रतिदिन 15 किलो हरा चारा उपलब्ध होगा.

कितना और क्या दें: एक्सपर्ट कहते हैं कि एक व्यस्क गाय-भैंस के लिए 10 से 15 डिसमिल भूमि में हरा चारा लगाने से प्रतिदिन आवश्यक 15 से 20 किलो हरा चारा उपलब्ध होता है. एक व्यस्क गाय भैंस को लगभग 6 से 8 किलो ग्राम सूखा चारा देना चाहिए. स्वस्थ रहने के लिए व्यस्क पशु को प्रतिदिन 2 किलो ग्राम पशु आहार देना चाहिए. दुधारू पशुओं के लिए प्रति लीटर 400 ग्राम से 500 ग्राम चार देना चाहिए. जहां सेखे चारे के रूप में केवल धान का भूसा उपलब्ध है, वहां भूसा का उपयोग यूरिया से उपचारित करने के बाद ही करना चाहिए. आप जान लीजिए की 5 लीटर दूध देने वाली गाय के लिए 2 किलोग्राम पशु का चारा दूध के लिए प्लस एक किलो पशु का चारा, स्वस्थ रहने के लिए यानी तीन किलो पशु चारा जरूरी होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...