Home सरकारी स्की‍म App: बिहार कृषि ऐप पर तमाम योजनाओं की मिलेगी जानकारी, पढ़ें डाउनलोड करने के तमाम फायदे
सरकारी स्की‍म

App: बिहार कृषि ऐप पर तमाम योजनाओं की मिलेगी जानकारी, पढ़ें डाउनलोड करने के तमाम फायदे

livestock animal news
बिहार कृषि ऐप.

नई दिल्ली. सरकार कह चुकी है कि किसानों की इनकम को दोगुना किया जाएगा. इसके लिए सरकार की तरफ से कई कोशिशें भी की जा रही हैं. पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा दी जा रही है. वहीं सरकार खेती—किसानी के लिए भी मदद करती है. ताकि किसानों की इनकम को दोगुना किया जा सके. इतना ही नहीं किसानों को लोन भी दिया जाता है. उनके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की स्कीम भी चलाई जाती है. वहीं खेती-किसानी में कैसे से उपज को बढ़ाकर कमाई की जा सकती है, इन तरीकों को भी एक्सपर्ट की ओर से बताया जाता है.

वहीं बिहार सरकार की ओर से बिहार कृषि ऐप लॉन्च किया गया है. जिसको डाउनलोड करने के लिए किसानों से अपील की जा रही है. इसके कई फायदे हैं. बिहार सरकार की ओर से अपील में कहा गया है कि किसान भाइयों से अनुरोध है कि समय रहते पंजीकरण कराएं, ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ घर बैठे एवं समय पर मिल सके. अगर आप भी योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं या फिर कई अन्य फायदे चाहते हैं तो इस ऐप को डाउनलोड कर लें.

बिहार कृषि ऐप की खास बातें क्या हैं, पढ़ें यहां

  • एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म :- किसानों को कृषि से जुडी सभी सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है.
  • सरकारी योजनाएं: कृषि से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी, आवेदन की सुविधा एवं स्टेटस ट्रैकिंग यहां मिलेगी.
  • किसान पासबुक :- पिछले 7 वर्षों के सभी अनुदानों की जानकारी एक ही स्थान पर देखने को मिलेगी.
  • बिहार कृषि रेडियो:- विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न फसलों पर आधारित ऑडियो कार्यक्रम भी यहां उपलब्ध है.
  • PM किसान एआई चैटबॉट (किसान-मित्र):- योजनाओं और सेवाओं से संबंधित सवालों के त्वरित सवालों के जवाब यहां मिलेंगे.
  • कृषि संसाधनों की जानकारी:- भंडारण, कार्यालय, संस्थान, उद्योग आदि की लोकेशन और संपर्क सूत्र.
  • किसान डायरेक्टरी:- कृषि अधिकारियों के संपर्क सूत्र और किसान कॉल सेंटर की जानकारी.
  • फसल सलाह एवं मौसम पूर्वानुमान:- स्थानीय मौसम और फसल अनुसार कृषि सलाह.
  • मंडी भाव की जानकारी मंडियों में चल रहे फसलों के ताजा दामों की जानकारी.
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं केंद्र:- मृदा परीक्षण रिपोर्ट और नजदीकी मृदा परीक्षण केंद्र की जानकारी.
  • सहायता प्राप्त मोड स्मार्टफोन नहीं होने की स्थिति में कृषि समन्वयक के माध्यम से सेवा प्राप्ति.
  • कई भाषा की सुविधा – हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध, ताकि सभी किसान इसका उपयोग कर सकें.
  • ट्रेनिंग वीडियो:-सफल किसानों द्वारा फसल प्रबंधन व आधुनिक खेती की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.
Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...