Home पोल्ट्री Bird Flu: बर्ड फ्लू के चलते रामपुर में अंडा और मुर्गा बेचने पर लगा 21 दिन का प्रतिबंध
पोल्ट्री

Bird Flu: बर्ड फ्लू के चलते रामपुर में अंडा और मुर्गा बेचने पर लगा 21 दिन का प्रतिबंध

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उत्तराखंड की सीमा से सटे काशीपुर से डराने वाली खबर सामने आई है. यहां से रिपोर्ट सामने आ रही है कि वायरस के कारण हजारों मुर्गा और मुर्गियों की मौत हो गई. जिसके चलते यहां खौफ फैल गया है. बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला ले लिया है. बताया जा रहा है कि रामपुर जिले में 21 दिनों के लिए अंडा और मुर्गा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानि वहां अब न तो अंडा बेचा जा सकेगा और न ही मुर्गा.

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि रामपुर जिले के उत्तराखंड की सीमा से सटे काशीपुर क्षेत्रों में संक्रमण फैलने के चलते मुर्गी और मुर्गियों की मौत की बात सामने आई है. बिलासपुर तहसील में इसी तरह का मामला सामने आया है. कई पोल्ट्री फार्म में हजारों की तादाद में बर्ड की मौत का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सबसे ज्यादा डराने वाली बात तो ये है कि बरेली आईवीआरआई ने इस बात की पुष्टि हुई है कि चिकन में बर्ड फ्लू फैल रहा है.

क्या है पूरा मामला यहां पढ़ें
इधर इस खबर के आते ही यूपी के रामपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया. डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्यासागर मिश्रा के निर्देशन में संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य से यहां पर मुर्गा, चिकन और अंडे की बिक्री पर फिलहाल 21 दिन तक रोक लगा दी गई है.

वहीं बीमार मुर्गियों और मर चुकी मुर्गियों को जेसीबी द्वारा गड्डा खोदकर जमीन में दबाए जाने का काम किया जा रहा है. ताकि वायरस को रोका जा सके.

रामपुर के डीएम ने कहा कि बर्ड फ्लू के प्रोटोकॉल को पालन कराने में कोई लापरवाही न बरती जाए.

डीएम ने ये भी कहा है कि रामपुर में दो पोल्ट्री फॉर्म से सैंपल लिए गए तो रिजल्ट था पॉजिटिव आया है. इसलिए यहां बैन लगाया गया है.

अभी दो-तीन दिन में सैंपल या कहीं भी जो फॉर्म है उसमें कोई मोटिलिटी नहीं निकली है, वहां पशु चिकित्सकों को निगरानी करने का निर्देश दिया गया है.

पोल्ट्री फार्म से सलाइवा का या अन्य सैंपल लिया जा रहा है और अलग वाहन द्वारा भोपाल लैब में भेजा जा रहा है ताकि स्थिति का पता लगाया जा सके.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...