Home डेयरी Dairy: डेयरी पशु को चार दिन के अंदर हीट में लाएं, यहां पढ़ें देसी तरीका
डेयरी

Dairy: डेयरी पशु को चार दिन के अंदर हीट में लाएं, यहां पढ़ें देसी तरीका

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता है बिजनेस उतना ज्यादा फायदेमंद रहता है और इससे डेयरी फार्मर को ज्यादा फायदा मिलता है. उसकी कमाई बढ़ जाती है. वहीं उसके उलट अगर पशु हीट में ना आए और इससे प्रजनन चक्र रुक जाए तो पशु के गर्भधारण करने में देरी हो जाती है. इसके नतीजे में पशु जब फिर दोबारा हीट में आता है तो 15 से 20 दिन लग जाता है. जिससे दूध उत्पादन में कमी आती है और दूध देने वाले पशुओं को पालने की लागत भी बढ़ जाती है.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की मानें तो इससे सिर्फ दूध उत्पादन में ही नुकसान नहीं होता बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. इसके चलते पशु बीमार पड़ जाते हैं और दवा इलाज में भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ जाता है. अगर आपका पशु भी समय पर हीट में नहीं आ रहा है तो हम यहां एक ऐसा देसी तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पशु हीट में आ जाएगा.

यहां जानें क्या करना है
डेयरी पशु को हीट में लाने के लिए 2 किलो गेहूं का आटा लेना है और इसे धीमी आंच पर अच्छे से पका लेना है.

जब आप गेहूं के आटे को अच्छी तरह से चूल्हे पर पकाएंगे तो आटा लाल हो जाएगा.

लाल होने के बाद उसे ठंडा कर लें और ठंडा करने के बाद उसके अंदर 1 किलो गुड़ मिला दें.

जब उसके अंदर आप एक किलो गुड़ मिला देंगे तो ये तीन किलो मिश्रण तैयार हो जाएगा. इसको आप चार खुराक में बांट लें.

हर दिन एक खुराक पशु को खिलाना शुरू कर दें. चार दिनों तक आपको पशु को यह खिलाना है.

आप इसे दाना मिश्रण में या फिर भूसे में मिलाकर खिला सकते हैं. या फिर खल आदि में भी मिलाकर पशु को खिला सकते हैं.

निष्कर्ष
यदि आप चार दिनों तक आटा और गुड़ पशु को खिला देते हैं तो इससे पशु हीट में जाएगा. कई डेयरी किसान इस नुस्खे को इस्तेमाल करते हैं उन्हें फायदा भी मिला है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Biogas: भारत में गोबर आधारित CBG प्लांट स्थापित करने और चलाने में तकनीकी सहायता देगा जापान

नई दिल्ली. कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) न सिर्फ ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है,...

डेयरी

Dairy: पंजाब की सफल तकनीकों और मैनेजमेंट को दूसरे राज्यों में बढ़ाकर डेयरी सेक्टर को किया जाएगा मजबूत

नई दिल्ली. देश के अलग-अलग हिस्सों में डेयरी सेक्टर को मजबूत किया...

डेयरी

NDDB और नाबार्ड के सहयोग से गांवों में बेहतर होगी डेयरी सुविधाएं

नई दिल्ली. नाबार्ड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सूद की...