Home पोल्ट्री Poultry Farm: एक हजार ब्रॉयलर मुर्गे पालन में कितना होगा खर्च और मुनाफा, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farm: एक हजार ब्रॉयलर मुर्गे पालन में कितना होगा खर्च और मुनाफा, जानें यहां

livestockanimalnews- kisan andolan: Chicken supply will be affected in Delhi
प्रतीकात्मक फोटो. livestockanimalnews

नई दिल्ली. यह फैक्ट है कि पोल्ट्री फार्मिंग तेजी से बढ़ने वाला और इसको करने वालों को आगे ले जाने वाला सेक्टर है. इससे जुड़कर हजारों लोग न सिर्फ अपनी आजीविका चला रहे हैं, बल्कि खुद भी अच्छी इनकम हासिल कर रहे हैं. वहीं दूसरों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं. जबकि सरकार भी पोल्ट्री फार्मिंग के लिए मदद कर रही है. ताकि किसान आर्थिक मदद लेकर इस काम को शुरू करें और अपनी इनकम डबल करें. बता दें कि पोल्ट्री फार्मिंग मैं ब्रॉयलर मुर्गों को चिकन के लिए पाला जाता है. जबकि लेयर मुर्गियों अंडा उत्पादन करती हैं. वहीं देसी मुर्गियों से मीट और अंडा दोनों हासिल किया जाता है. जब​कि देसी मुर्गियों का मीट और अंडा दोनों ही महंगा बिकता है.

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 1000 ब्रॉयल मुर्गे को पालें, तो इससे कितना फायदा होगा तो हम आपको यहां बताएंगे कि इससे कितना फायदा कमा सकते हैं. इससे पहले यह जान लें कि ब्रॉयलर मुर्गियों को दिन के अलावा रात में भी फीडिंग कराई जाती है. ताकि उनका वजन तेजी से बढ़ जाए. उनका जल्दी से वजन बढ़ाकर बाजार में बेचा जाता है. ताकि इसे मुनाफा हासिल हो सके.

डेढ़ लाख रुपये का आएगा खर्च
आपकी जानकारी के लिए भी बता दें कि 1000 मुर्गों के लिए पोल्ट्री फार्म बनाने में तकरीबन 5 से 7 लाख रुपए तक का खर्च होगा. इसमें बुनियादी ढांचा, चूजे और उपकरण भी शामिल हैं. मुर्गी पालन के लिए कुछ जरूरी उपकरण की जरूरत होती है. जिसको लेने के बाद ही आप फायदेमंद पोल्ट्री फार्मिंग कर सकते हैं. अब बात की जाए 1000 ब्रॉयलर मुर्गा पालने में कितना खर्चा आएगा तो जान लें कि अगर इसे 40 दिन तक पालते हैं तो इसमें डेढ़ लाख रुपए तक का खर्च आएगा. इसमें फीड का खर्च रखरखाव देखभाल तमाम चीज शामिल हैं.

75 हजार रुपये का होगा मुनाफा
40 दिन की खुराक हासिल करने के बाद एक मुर्गा तकरीबन ढाई किलो तक वजन हासिल कर लेगा. हालांकि इसमें कुछ मुर्गों का वजन कम हो कुछ मुर्गों का वजन ज्यादा भी हो जाता है. मान लिया जाए कि सभी मुर्गों का वजन ढाई किलो तक हो जाएगा तो तो 1000 मुर्गों का वजन तकरीबन ढाई हजार किलोग्राम हो जाएगा. अगर आप इसे बाजार में 90 रुपये किलो भी बेचते हैं तो आपको इससे 2 लाख 25 हजार रुपये की कमाई होगी. यानी आप कम से कम 75 हजार रुपये का मुनाफा हासिल कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...