Home पशुपालन Buffalo: गाय के मुकाबले भैंस पालना क्यों है मुनाफे का सौदा, जानें यहां
पशुपालन

Buffalo: गाय के मुकाबले भैंस पालना क्यों है मुनाफे का सौदा, जानें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. अगर कोई किसान भाई पशुपालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें यह काम जरुर करना चाहिए. क्योंकि इससे उसकी इनकम दोगुनी हो सकती है. यही वजह है कि सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. ताकि किसानों की इनकम को दोगुनी किया जा सके. आप सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद लेकर भी पशुपालन का काम शुरू कर सकते हैं और इससे आपको अच्छा फायदा होगा. अगर आप पशुपालन करना चाहते हैं तो जान लें कि गाय के मुकाबले भैंस पालन ज्यादा मुनाफे का सौदा है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गाय के मुकाबले किसान भाई भैंस को पालते हैं तो उन्हें ज्यादा मुनाफा मिलता है. क्योंकि भैंस हर तरह से फायदा पहुंचाती है. हो सकता है कि आपके दिमाग में ये सवाल उठ रहा हो कि भैंस किस तरह से ज्यादा मुनाफा देती है तो आइए इस बारे में जानते हैं कि भैंस कैसे गाय से ज्यादा मुनाफा दे सकती है.

दूध का भी मिलता है अच्छा दाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भैंस को पालते हैं तो इससे हासिल होने वाले दूध से ज्यादा कमाई करने का मौका मिलेगा. भैंस के दूध का दाम गाय के दूध के मुकाबले ज्यादा मिलता है. चाहे आप उसे आम ग्राहकों के बेचें या फिर डेयरी कंपनियों को हर जगह भैंस के दूध का दाम ज्यादा मिलता है. बता दें कि ज्यादातर लोग भैंस के दूध को पीना पसंद करते हैं. इसलिए भी इसका दाम ज्यादा होता है. अगर इस वक्त भैंस के दूध की कीमत की बात की जाए तो 70 लीटर रुपए तक अच्छी क्वालिटी का दूध मिलता है. जबकि गाय के दूध की कीमत 50 से 55 रुपए लीटर तक ही मिलती है.

भैंस मीट से भी कराती है कमाई
वहीं जब भैंस दूध देना बंद कर देती है तो भी आप इसे स्लाटर हाउस भेज सकते हैं. जिसका इस्तेमाल मीट के लिए किया जाता है और यह तब भी आपको अच्छा खासा दाम देकर जाती है. क्योंकि आमतौर पर भैंस का वजन क्विंटलो में रहता है. जिससे आपको कमाई हो जाती है. वहीं अगर भैंस बछड़े को जन्म देती है तो इसका बछड़ा भी स्लाटर में भेज सकते हैं. एक से डेढ़ साल में यह कमाई करा देता है. जबकि इसके मुकाबले गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो किसानों को उसे घर बैठ कर ही खिलाना पड़ता है. या फिर मजबूरन रोड पर छोड़ना पड़ता है. जबकि गाय के बछड़ों के साथ भी यही होता है. क्योंकि एआई आने के बाद से बुल के तौर पर भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. इसलिए देखा जाए तो भैंस पालन ज्यादा फायदेमंद है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...