Home पशुपालन Goat Farming: देश के इस हिस्से में बहुत है बकरे के मीट की डिमांड, जानें क्या है प्लान
पशुपालन

Goat Farming: देश के इस हिस्से में बहुत है बकरे के मीट की डिमांड, जानें क्या है प्लान

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है. बकरी पालन में मीट से अच्छी खासी कमाई की जाती है. क्योंकि मीट की डिमांड देशभर में है. जबकि देश के एक हिस्से में तो डिमांड बहुत ज्यादा है. गोट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसान मीट को मद्देनजर रखते हुए बकरी पालन करें तो सालभर अच्छी इनकम हासिल कर सकते हैं. वहीं बकरे के मीट की बकरीद के मौके पर भी खूब डिमांड रहती है और इस मौके पर देश के लगभग हर हिस्से में और विदेशों में से भी बकरों की डिमांड आती है और बकरे का अच्छा दाम भी मिलता है.

आपको बता दें कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में बकरी पालन को लोकप्रिय बनाने के लिए आईसीएआर-सीआईआरजी ने आईसीएआर-राष्ट्रीय याक अनुसंधान केंद्र, दिरांग, अरुणाचल प्रदेश के सहयोग से बकरियों पर क्षेत्र स्तरीय प्रदर्शन (एफएलडी) इकाई शुरू की है. ताकि यहां के किसानों को बकरी पालन से जुड़ी जानकारी देकर उनकी इनकम को बढ़ाया जा सके. इसी क्रम में, वैज्ञानिक बकरी पालन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जिसमें 100 किसानों ने भाग लिया था. जिसमें किसानों को बकरी से जुड़ी अहम जानकारी दी गई. CIRG ने किसानों को बकरी का चारा, खनिज मिश्रण और सामान्य आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं.

वैक्सीनेशन और बीमारियों के बारे में बताया
वहीं CIRG के डायरेक्ट डॉ. मनीष कुमार चटली ने किसानों को अरुणाचल प्रदेश में बकरी पालन की संभावनाओं के बारे में बताया और कहा कि देश के इस हिस्से में बकरी के मांस की मांग बहुत अधिक है. उन्होंने जानकारी दी कि किसानों को बकरी के टीकाकरण प्रोटोकॉल और सामान्य बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में भी बताया गया है. ताकि उन्हें बकरी पालन के प्रति जागरुक किया जा सके. उन्होंने खेती के लिए शुद्ध नस्ल के जानवरों के चयन के बारे में भी बताया.

ताकि एक मादा से लिये जाएं 6 बच्चे
मनीष कुमार ने पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य पर जोर दिया ताकि दो साल में एक मादा से कम से कम तीन प्रसव या 6 बच्चे लिए जाएं. उन्होंने बताया कि किसान बहुत उत्साहित थे और बकरी पालन को व्यवसायिक उद्यम के रूप में अपनाने के लिए तैयार थे. NRC, याक के निदेशक डॉ. मिहिर सरकार ने इस पहल के लिए CIRG को धन्यवाद दिया और इस क्षेत्र में मल्टीप्लायर झुंडों की स्थापना के लिए FLD को मजबूत करने का आश्वासन दिया. FLD इकाई में असम पहाड़ी बकरी के 25 मादा और 5 नर पशु हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...