Home डेयरी Dairy Farming Business: डेयरी फार्म की शुरुआत गाय से करें या ​भैंस से, किस नस्ल का करें चुनाव ये भी जानें
डेयरी

Dairy Farming Business: डेयरी फार्म की शुरुआत गाय से करें या ​भैंस से, किस नस्ल का करें चुनाव ये भी जानें

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. यदि कोई भी डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना चाहता है तो सबसे पहला जो सवाल उसके दिमाग में आता है, वह यह होता है कि डेयरह फार्मिंग का काम गाय पालकर शुरू किया जाए या फिर भैंस को पालकर किया जाए. अगर गाय से डेयरी फार्मिंग का काम शुरू किया जाए तो किस नस्ल की गाय को पाला जाए? जिससे डेयरी फार्मिंग मुनाफा हो, या फिर भैंस पालन कर डेयरी फार्मिंग की जाए तो किस नस्ल की भैंस को पाला जाए? जिससे ज्यादा दूध का उत्पादन हो और मुनाफा इसमें ज्यादा से ज्यादा मिले.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी फार्मिंग का काम किसान मुनाफा कमाने के लिए करते हैं. अगर उन्हें मुनाफा ही नहीं मिलता तो इस काम को करने का कोई फायदा नहीं है. मुनाफा कमाने के लिए जरूरी है कि गाय या भैंस फार्मिंग का काम करने में किस नस्ल को चुनना है, इसकी जानकारी जरूर कर ली जाए.

इन नस्लों की भैंस से शुरू करें डेयरी फार्म
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है अगर भैंस से डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो मुर्राह नस्ल की भैंस को पालना चाहिए. क्योंकि इसके दूध में फैट भी अच्छा होता है और एसएनएफ भी ज्यादा होता है. वहीं यह अन्य दूसरी भैंसों के मुकाबले दूध का उत्पादन भी ज्यादा करती है. इसके अलावा जाफराबादी नस्ल की भैंस को भी पाला जा सकता है. क्योंकि वह भी दूध ज्यादा देती है लेकिन उसका मिल्किंग पीरियड सिर्फ 7 महीने का होता है. यानि 7 महीने तक से दूध देती है. बाकी 5 महीने ड्राई पीरियड में रहती है. यदि आप भैंस से डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो मुर्राह भैंस से फार्मिंग का काम शुरू कर सकते हैं.

गायों में मिलेगा कई विकल्प
यदि आप गाय से डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करना चाहते हैं तो गाय में कई सारे ऑप्शन हैं. आप हॉलिस्टिन गाय को पाल सकते हैं. यह सबसे ज्यादा दूध देने का काम करती है. वहीं जर्सी नस्ल की गाय को भी पाल सकते हैं. इससे दूध का उत्पादन भी ज्यादा मिलेगा. वहीं ये गाय दूध भी ज्यादा देती है. उसके दूध में फैट भी ज्यादा होता है और इसका दाम भी आपको अच्छा मिलता है. अगर आप देसी नस्ल की गाय पालना चाहते हैं तो इसका दूध महंगे दाम पर बिकता है. साहीवाल नस्ल को भी पाल सकते हैं और इसका दूध अच्छा भी होता है. अगर आप राजस्थान के इलाके से हैं जहां पानी की कमी है तो वहां पर थारपारकर नस्ल गाय को पाला जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...